फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Second provisional merit list will be released today

Rewari News: दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आज होगी जारी

Wed, 10 Jul 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Second provisional merit list will be released today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को कॉलेजों की दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी प्रो. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 11 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वह 11 से 13 जुलाई तक दूसरे राउंड काउंसलिंग की फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद 16 जुलाई को पहली और दूसरी लिस्ट में रह गए आवेदक फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकेंगे। दो मेरिट लिस्ट में दाखिले होने के बाद 17 जुलाई को पोर्टल फिर से ओपन होगा। इस दौरान नए रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थी पंजीकरण करा सकेंगे। जिन कॉलेजों में दो लिस्ट के बाद भी सीट खाली रह गई तो उनमें दाखिले बढ़ सकेंगे।

आगे का यह रहेगा शेड्यूल : दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 10 जुलाई, दूसरी फाइनल मेरिट सूची 11 जुलाई को जारी होगी। 11 से 13 जुलाई तक फीस जमा होगी। तीसरे चरण में 16 जुलाई को ओपन काउंसिलिंग होगी। पंजीकरण का पोर्टल दोबारा 17 जुलाई को खुलेगा। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसिलिंग 17 से 23 जुलाई और 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ ओपन काउंसिलिंग 24 से 30 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed