{"_id":"696bd5b2831e2aa8490bbdff","slug":"second-physical-verification-of-agricultural-equipment-given-to-farmers-from-20th-rewari-news-c-198-1-rew1001-232208-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों को दिए गए कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन 20 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों को दिए गए कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन 20 से
Sun, 18 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के अंतर्गत किसानों को उपलब्ध कराए गए कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिलास्तरीय कमेटी 20 और 22 जनवरी को यंत्रों का सत्यापन करेगी।
सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि इस स्कीम के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया गया। आवेदन के लिए ऑनलाइन मांगे गए थे।
4 सितंबर 2025 और 11 नवंबर 2025 को सम्पन्न जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठकों में चयनित किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से चयन किया गया था।
विज्ञापन
किसानों ने चयनित यंत्रों के बिल विभागीय पोर्टल पर 30 नवंबर 2025 तक अपलोड कर दिए थे। प्रथम भौतिक सत्यापन दिनांक 2 और 4 दिसंबर को किया गया था। अब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार एक लाख रुपये से अधिक कीमत वाले कृषि यंत्रों का द्वितीय भौतिक सत्यापन किया जाना है।
20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे खंड कृषि कार्यालय जाटूसाना में सुपर सीडर और दोपहर 2 बजे अनाज मंडी में रीपर कम बाइंडर और 22 जनवरी को सुबह 11:30 बजे अनाज मंडी रेवाड़ी में ट्रैक्टर माउंटेड लोडर का सत्यापन किया जाएगा।