फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seat allotment for polytechnic admission has been completed.

Rewari News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए सीट का हुआ आवंटन

Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Seat allotment for polytechnic admission has been completed.
पॉलिटेक्निक संस्थान में पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए शुक्रवार को सीट का आवंटन कर दिया गया। विद्यार्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर सीट आवंटन पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें 22 से 24 जून शाम 5 बजे तक सभी दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। समय पर रिपोर्टिंग के बाद ही प्रवेश की पुष्टि होगी और संस्थान द्वारा प्रोविजनल एडमिशन स्लिप जारी की जाएगी।
विज्ञापन



निर्धारित तिथि तक रिपोर्ट नहीं करने वाले विद्यार्थियों की सीट नहीं तो रद्द मानी जाएगी। पहली काउंसिलिंग के तहत सीट नहीं मिलने वाले अभ्यर्थी दूसरी काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। इसके लिए 26 से 30 जून तक कॉलेज और ट्रेड की पसंद भरनी होगी। दूसरी काउंसिलिंग का सीट अलॉटमेंट 1 जुलाई को जारी किया जाएगा, जबकि 2 और 3 जुलाई को रिपोर्टिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन




समिति ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि पहली काउंसिलिंग में मनपसंद कॉलेज और ट्रेड मिलने पर फीस जमा करने के बाद दूसरी काउंसिलिंग में भाग न लें। दूसरी काउंसिलिंग में नई सीट मिलने पर पहले आवंटित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी। दोनों चरणों में सीट नहीं मिलने वाले विद्यार्थियों के लिए बाद में कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------

वर्जन:
पॉलिटेक्निक में प्रथम काउंसिलिंग के तहत सीट आवंटन कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित हुई है, वे वेबसाइट पर लॉगिन कर सीट की जानकारी देख सकते हैं। -सुखबीर यादव, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed