{"_id":"68ee92a87d5da16fb10b89e3","slug":"search-operation-launched-to-find-bangladeshi-citizens-rewari-news-c-198-1-rew1001-227501-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चला सर्च अभियान
Tue, 14 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 18बावल में जांच पड़ताल करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, रोहिंग्या की तलाश में गांव रसियावास व हरचंदपुर रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान श्रमिकों के पहचान पत्र की जांच की। पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। इस दौरान स्पेशल सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम के साथ मिलकर जांच की।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अप्रवासी रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापिस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।