{"_id":"6a15e1149b5a1ac8410970a0","slug":"search-operation-conducted-in-slums-and-suspicious-places-rewari-news-c-198-1-rew1001-239130-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: झुग्गी-झोपड़ी और संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: झुग्गी-झोपड़ी और संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाया
Tue, 26 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
बावल। थाना बावल और कसौला क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई। पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली और पहचान पत्र भी जांचे।
अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागज की भी जांच की। पुलिस का कहना है कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।