{"_id":"658dc130d3205392ab047fe4","slug":"sealing-action-taken-on-warehouses-and-shops-rewari-news-c-198-1-rew1001-8006-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोदामों व दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोदामों व दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की
Fri, 29 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा वीरवार को डालिया की रोड पर अवैध रूप में व्यवसायिक प्रयोग कर रहे गोदामों व दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आमजन को झूठे सपने दिखाकर खाली भूमि पर प्लाॅट बेच देते हैं।
इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाॅट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाॅट न खरीदें, ताकि आमजन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।