फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seal on development works in Gram Sabha

Rewari News: ग्राम सभा में विकास कार्यों पर लगी मुहर

Sat, 18 Mar 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Seal on development works in Gram Sabha

विज्ञापन
कुंड। गांव गोठड़ा टप्पा में ग्राम पंचायत द्वारा शुक्रवार को सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरपंच अमरेंद्र सिंह चौहान ने की। ग्राम सचिव नवीन कुमार ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर नंबरदार विजय सिंह चौहान, पूर्व सरपंच राजू, ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों सहित कई विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

सभा मे गांव के विकास कार्यों के लिए अनेक प्रस्ताव पास किए गए, जिन पर ग्रामीणों ने सहमति जताई। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांव के चहुमुखी विकास के लिए वह ग्राम पंचायत के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रमुख प्रस्तावों में गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान, गांव से अन्य गांवों को जाने वाले संपर्क रास्तों को पक्का करना शामिल है। अपने संबोधन में अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने गांव के विकास को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed