फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SDM inspected Govindpuri underpass

गोविंदपुरी अंडरपास को लेकर एसडीएम ने किया मुआयना

Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected Govindpuri underpass
गांव गोविंदपुरी में निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण करते एसडीएम रविंद्र यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। अधूरे पड़े गोविंदपुरी अंडरपास को लेकर एसडीएम रविंद्र यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर मौके पर मुआयना किया। अधूरे पड़े गोविंदपुरी अंडरपास को लेकर परेशान ग्रामीण उपायुक्त से मिलने के बाद एसडीएम ने मौके पर मुआयना किया। उनके साथ मौके पर एनएचएआई के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों की बात सुनकर लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्माणाधीन अंडरपास को जल्द पूरा किया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों ने एसडीएम को तकनीकी रूप से दिखाया कि असपास के सभी गांवों के लोगों को इस अंडरपास से आने-जाने में सुविधा होगी। बीते 6 वर्षों से रेवाड़ी-नारनौल हाईवे स्थित गोविंदपुरी अंडरपास का कार्य अधूरा पड़ा है, इससे आये दिन कभी कोई ग्रामीण तो कभी पशु दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्राम गोविन्दपुरी का यह पहला गांव है जिसका कोई सरकारी रास्ता नहीं है विद्यार्थियों को पढ़ने किसानों को खेतो में जाने व रोजगार के लिए लोगों को तीन रेलवे लाइनों को पार करके शहर स्कूल व महिलाओं को पानी व हरा चारा लाने के लिये अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह वर्ष पहले खोल ब्लॉक के 58 गांवों की संघर्ष समिति ने 135 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इस पर मुख्यमंत्री मनहोरलाल ने बावल रैली में गोविंदपुरी में अंडरपास बनाने की घोषणा की थी जो अभी तक पूरी नही हुई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व राधेश्याम शर्मा ने कहा कि यह अंडरपास असपास के सभी गांवो को आनेजाने के लिए जोड़ने का काम करेगा। इस मौके पर सत्यवीर, ओमप्रकाश, संजय, जसवंत, मनोज, सतेंद्र, महेश, धनराज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed