फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Science quiz competition will be organized at state level soon

Rewari News: राज्यस्तर पर जल्द आयोजित की जाएगी विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Sun, 13 Jul 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Science quiz competition will be organized at state level soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
हरियाणा स्टेट काउंसिल फाॅर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलाजी संस्था की ओर से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी जिला, जोनल व राज्यस्तर पर विद्यार्थी हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त दिल्ली एवं अन्य स्कूलों और दूसरे भाग में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में जिलास्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विशेष रूप से भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व गणित विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रश्नोत्तरी जिला, जोनल और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी, जहां चयनित विद्यार्थी हॉट सीट पर बैठकर विज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए विद्यार्थियों को 20 से 60 सेकंड का समय मिलेगा। सही उत्तर पर अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में जिला विज्ञान विशेषज्ञों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जोनल व राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
जोनल स्तर पर प्रथम टीम को 20 हजार, द्वितीय टीम को 15 हजार व तृतीय टीम को 12 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।


गुरुग्राम जोन में शामिल होगा रेवाड़ी
प्रतियोगिता के लिए राज्य को चार जोन में विभाजित किया गया है। इसमें चौथे चरण यानी गुरुग्राम जोन में रेवाड़ी जिले के छात्र भाग लेंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर भेजा जाएगा, जहां से चयनित टीमें राज्य स्तर तक जाएंगी। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला विज्ञान विशेषज्ञों की भूमिका भी अहम होगी। जोनल और राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

चार चरणों में होगी यह प्रतियोगिता

प्रश्नोत्तरी राउंड : पहले चरण में टॉप आठ चयनित विद्यार्थियों से भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान व गणित विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। जवाब देने के लिए 30 सेकेंड का समय होगा। गतिविधि राउंड : इसमें छात्रों से विज्ञान विषय से संबंधित एक्टिविटी आधारित सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे और उत्तर देने के लिए 30 सेकेंड का समय मिलेगा। विज़ुअल राउंड : इस राउंड में विज्ञान से संबंधित चित्र, फिल्म दृश्य या ग्राफिक्स दिखाकर सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 20 सेकेंड का समय निर्धारित किया गया है। रैपिड फायर राउंड : इस अंतिम चरण में विद्यार्थियों को 1 मिनट के भीतर अधिक से अधिक सवालों के उत्तर देने होंगे। इस राउंड में गति और सटीकता की परीक्षा ली जाएगी।

वर्जन:
विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच पैदा होगी। यह शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। - रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed