{"_id":"6862d660e6784c37e2076ed4","slug":"schools-will-open-from-today-after-summer-vacation-rewari-news-c-198-1-fth1001-221858-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेंगे विद्यालय
Mon, 30 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 3रेवाड़ी में ग्रीष्मावकाश के आखिरी दिन स्कूल से मिले गृहकार्य पूरा करते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एक महीने के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूल मंगलवार से खुलेंगे।इसको लेकर बच्चों ने सोमवार अवकाश के आखिरी दिन बचे-खुचे गृह कार्य को पूरा किया। स्कूल जाने की तैयारी भी की।
अभिभावकों ने बच्चों के यूनिफार्म की धुलाई, प्रेस कराने से लेकर कापी-किताब, बैग दुरुस्त करने तक का कार्य पूरा किया ताकि मंगलवार को सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में कुछ तलाशना न पड़े।
स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए बच्चे अभिभावकों के साथ दुकानों पर पहुंचे। अभिभावकों ने कापी, पेन, रजिस्टर और पुस्तकों की खरीदारी की। अभिभावकों ने बच्चों का होमवर्क पूरा करवाया।
विज्ञापन
कुछ घरों में माता-पिता के साथ-साथ भाई-बहन और दादा-दादी बच्चों की मदद करते नजर आए। स्कूल प्रशासन ने स्कूल परिसर, कक्षाओं की सफाई कराई। शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए उनसे संपर्क साधा गया।
बहुत से बच्चे गर्मी की छुट्टी में माता-पिता के साथ घूमने गए थे तो कुछ बच्चे नाना नानी के यहां गए थे। छुट्टी से लौट कर आए बच्चों पर होमवर्क का बोझ दिखाई दिया। अभिभावक होमवर्क पूरा कराने में जुटे रहे।
स्कूलों में पांच जुलाई को होगी पीटीएम
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 5 जुलाई को तीसरी से 5 वीं कक्षा के छात्रों के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की कमियों को दूर करना है। इसके साथ ही अभिभावक-शिक्षक संवाद से पहले मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी प्रतियोगिता होगी जिसमें छात्रों के साथ अभिभावक भी शामिल होंगे।
वर्जन
ग्रीष्मावकाश के बाद एक से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल मंगलवार से खुलेंगे। सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए पांच जुलाई को अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी।-सुभाष चंद सांभरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।