फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schools should become alert sentinels of qualitative education: MLA

गुणात्मक शिक्षा के सजग प्रहरी बनें स्कूल : विधायक

Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Schools should become alert sentinels of qualitative education: MLA
सेक्टर-4 स्थित शिक्षा सदन में संबोधित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर, मूलभूत सुविधाएं और डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दे रही है। अब स्कूलों को इन सुविधाओं का लाभ उठाकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करना होगा। सभी स्कूल गुणात्मक शिक्षा के सजग प्रहरी बनें। ये बातें रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को सेक्टर-4 स्थित शिक्षा सदन के शुभारंभ पर कहीं।
विज्ञापन

विधायक ने शिक्षा सदन में आयोजित हवन में सपत्नीक भाग लिया। इसके बाद जिले के स्कूल मुखिया और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षकों से सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्कूलों को राष्ट्र सेवा का प्रकल्प बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने की। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी कार्यालय को एक छत के नीचे लाने के लिए विधायक और सहयोगी प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी के बीईओ डॉ. दुष्यंत यादव ने शिक्षा सदन के लिए मांग-पत्र प्रस्तुत किया। इस पर विधायक ने आयोजन समिति को दो लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के स्वागत गीत से हुई। इस दौरान साहित्यकार एवं कार्यवाहक बीईओ खोल सत्यवीर नाहड़िया की नई पुस्तकों ‘गुड़ियानी’ और ‘बाबू बालमुकुंद गुप्त’ का विमोचन किया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार दहिया ने अतिथियों का आभार जताया।


इस अवसर पर डीपीसी संतोष तंवर, डिप्टी डीईओ डॉ. राजेंद्र यादव, बीईओ फतेह सिंह, सुरेश कुमार, स्कूल अधिकारी संगठन के प्रधान अनिल यादव, शिक्षक नेता महावीर सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल मुखिया और विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed