{"_id":"696e75cbad8982d39307ef96","slug":"schools-reopen-after-winter-break-attendance-remains-at-30-40-rewari-news-c-198-1-fth1001-232310-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, 30 से 40 फीसदी रही बच्चों की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, 30 से 40 फीसदी रही बच्चों की उपस्थिति
Mon, 19 Jan 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो: कान्हड़वास प्राइमरी स्कूल में कक्षा में पढ़ाई करते बच्चे। संवाद
रेवाड़ी। शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को जिलेभर में स्कूल खुले लेकिन ठंड के कारण कहीं 30 तो कही 40 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। सुबह ठंड होने के कारण कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। नतीजतन सामान्य दिनों की तुलना में आधे बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
कई स्कूलों में कक्षाएं तो लगीं लेकिन छात्रों की संख्या कम होने के कारण पढ़ाई का माहौल सामान्य नहीं बन पाया। शिक्षकों का कहना है कि ठंड के कारण बच्चों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से अभिभावक एहतियात बरत रहे हैं।
एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी और बच्चे नियमित रूप से स्कूल आने लगेंगे। कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो छुट्टियों में जिले से बाहर चले गए थे। ऐसे छात्रों के लौटने में भी एक-दो दिन का समय लग जाता है।
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार शीतकालीन अवकाश को 17 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद सोमवार से दोबारा खुले।
________
स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव
ठंड को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोला जाएगा और दोपहर 3.30 तक ही पढ़ाई कराई जा सकेगी। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया है। वहीं, दूसरी शिफ्ट में 12.40 बजे से क्लास शुरू होंगी और शाम 5.15 बजे तक इन्हें बंद करना होगा।
वर्जन:
शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद सोमवार से जिले के सभी स्कूल नियमित रूप से खोल दिए गए हैं। हालांकि पहले दिन उपस्थिति कुछ कम रही। - बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।