फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schedule of state level school sports competition released, handball and kho-kho will be held in Jind

Rewari News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी, जींद में होंगे हैंडबॉल और खो-खो

Thu, 21 Aug 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Schedule of state level school sports competition released, handball and kho-kho will be held in Jind
20जेएनडी10-ग्राम पंचायत देवरड़ खेल नर्सरी में अभ्यास करते हुए खिलाड़ी। स्रोत : कोच
जींद। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों की राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताएं आठ सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलेंगी। इसमें से जींद जिले में हैंडबॉल व खो-खो की खेलकूद प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज व बॉक्सिंग जैसे खेलों में भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी हुआ है। उम्मीद है कि जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल अपने नाम करेंगे
विज्ञापन

आठ से 10 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिताएं
जगह-खेल
पानीपत-कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती
फरीदाबाद-आर्चरी, एथलेटिक्स, फेंसिंग, बैडमिंटन
चरखीदादरी-बॉक्सिंग, शतरंज
फतेहाबाद-टेबल टेनिस, हॉकी, ताइक्वांडो
ये प्रतियोगिताएं 12 से 14 सितंबर तक होगीं
जींद-हैंडबॉल, खो-खो
यमुनानगर-कुश्ती, टेनिस
पंचकुला-क्रिकेट, बेसबॉल
ये प्रतियोगिताएं 16 से 18 सितंबर तक होंगी
रेवाड़ी-फेंसिंग, योगासन
कुुरुक्षेत्र-फुटबॉल, वालीबॉल, जुडो
सोनीपत-कुश्ती, ताइक्वांडो, सॉफ्टबॉल, बॉक्सिंग
ये प्रतियोगिताएं 24 से 26 सितंबर तक होंगी
भिवानी-एथलेटिक्स, क्रिकेट, बास्केटबॉल
गुरुग्राम-नेटबॉल
झज्जर-स्वीमिंग, टेनिस
ये प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक होंगी
करनाल-हैंडबॉल, वालीबॉल, साइकिलिंग
रोहतक-हॉकी, स्केटिंग
बॉक्स
ये प्रतियोगिताएं तीन से पांच अक्तूबर तक होंगी
सिरसा-नेटबॉल, शूटिंग, सॉफ्टबॉल
कैथल-कराटे, जूडो, क्रिकेट
ये प्रतियोगिताएं आठ से 10 अक्तूबर तक होंगी
मेवात-कुश्ती
अंबाला-जिम्नास्टिक, स्वीमिंग, बेसबॉल
हिसार-कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed