फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   saurabh yadav become president of dist bar association

Rewari News: सौरभ यादव बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, सतेंद्र यादव को 280 वोटों से हराया

Sat, 17 Dec 2022 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2022 12:11 AM IST
सार

सुबह 9 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। सुबह से ही एडवोकेट में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। प्रधान पद को लेकर रिजल्ट आने तक एडवोकेट के बीच चर्चा रही।

विज्ञापन
saurabh yadav become president of dist bar association
जीत की खुशी मनाते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गए। शाम 4 बजे बाद आए नतीजों में एडवोकेट सौरभ राव ने सतेंद्र यादव को 280 वोटों से हरा दिया। इसके अलावा सचिव व सह सचिव के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। सुबह 9 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सौरभ राव पहली बार एसोसिएशन के प्रधान बने हैं।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद के लिए सौरभ ने 280 वोट, उपप्रधान के लिए धर्मेंद्र सैनी ने 236 वोट, सचिव के लिए सुखराम ने 38 वोट, कोषाध्यक्ष के लिए सोमेंद्र ने 353 व सह सचिव के लिए प्रियाराज ने 49 वोट से जीत दर्ज की। इस बार 5 पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें सबसे ज्यादा 5 प्रत्याशी अकेले सह सचिव पद का चुनाव लड़ रहे थे।
विज्ञापन


चुनाव से पहले कई दिनों तक बार में खूब प्रचार हुआ, लेकिन बाजी सौरभ राव के हाथ लगी। शुरुआत में दोनों के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही थी, लेकिन नतीजे आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो गया। चुनाव अधिकारी धर्म सिंह यादव ने बताया कि प्रधान पद के लिए सौरभ राव को कुल 890 और सतेंद्र यादव को 610 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उप्रधान पद पर धर्मेंद्र सैनी को 762, सुरेंद्रनाथ को 526 व अमिताभ को 221 वोट मिले। सचिव पद पर सुखराम को 769 व करुणा निधी शर्मा को 731 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सोमेंद्र को 771, प्रवीण कुमार को 418 व अभिषेक को 311 वोट मिले। सह सचिव पद पर प्रिया राज को 470, सुमन यादव को 421, सुधीर सिंह धनखड़ को 373, नत्थूराम को 170 व अरूण को सिर्फ 66 वोट ही मिले।


सुबह 9 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। सुबह से ही एडवोकेट में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। प्रधान पद को लेकर रिजल्ट आने तक एडवोकेट के बीच चर्चा रही। इस बार प्रधान पद का चुनाव इसलिए भी अहम था, क्योंकि दोनों प्रत्याशी बिल्कुल नए थे। इससे पहले बार की चौधर को लेकर दो ही गुट चुनाव लड़ते आए हैं। इस बार दोनों चेहरे नए होने की वजह से युवा एडवोकेट ने भी खासी रुचि दिखाई।

इस बार 32 मतदाताओं ने अपना मतदान जिला बार एसोसिएशन में न करने का आवेदन किया हुआ है, जिसके तहत अब केवल 1659 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed