फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Satish Yadav listened to the problems of citizens through public relations

Rewari News: सतीश यादव ने जनसंपर्क कर सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Tue, 17 Sep 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Satish Yadav listened to the problems of citizens through public relations
फोटो: 13रेवाड़ी। शहर के विजयनगर की गली नंबर 3 में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करती आम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव ने सोमवार को जनसंपर्क कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उसे दूर कराने की प्रतिबद्धता दुहराई।

उन्होंने पानी से घिरे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हांसाका का निरीक्षण किया और वहां की दयनीय दशा पर चिंता जताई। हजारीवास गांव स्थित शिव मंदिर भी गए। वहां नागरिकों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और समाधान कराने का आश्वासन दिया। सतीश यादव की पत्नी उपमा यादव ने भी जनसंपर्क में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने शहर के विजय नगर की गली नंबर-3 में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया। उपमा यादव ने पार्टी के विकास एजेंडे को बताते हुए समर्थन मांगा। सतीश यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य रेवाड़ी का विकास कराने के साथ ही यहां के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। जनता का समर्थन मुझे इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed