फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Satish Yadav and Prashant Sunny Yadav join BJP

Rewari News: सतीश यादव और प्रशांत सन्नी यादव भाजपा में शामिल

Tue, 13 Feb 2024 03:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Satish Yadav and Prashant Sunny Yadav join BJP
रेवाड़ी। जिले के दो और बड़े चेहरे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रेवाड़ी सीट से एक बार इनेलो और एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके सतीश यादव और प्रशांत सन्नी यादव रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। दोनों ही नेताओं की पहले से भाजपा से निकटता रही है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी सतीश यादव ने भाजपा का दामन थामा था, जबकि सन्नी यादव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के लिए प्रचार करने के साथ ही विधानसभा चुनाव निर्दलीय रूप से लड़ा था। हालांकि, सन्नी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण नहीं की थी। सोमवार को दोनों ने विधिवत तौर पर भाजपा जॉइन की।
विज्ञापन

दोनों का खुद का जनाधार

रेवाड़ी सीट पर सतीश यादव और सन्नी यादव दोनों का खुद का जनाधार है। सतीश यादव जिला प्रमुख रहने के साथ ही दो बार निर्दलीय चुनाव लड़कर अच्छी खासी वोट ले चुके हैं, जबकि, सन्नी यादव ने भी निर्दलीय चुनाव लड़कर 22 हजार से ज्यादा वोट लेकर सभी को चौंका दिया था। इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद निश्चित पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed