फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sarpanch did not get charge even after reinstatement

Rewari News: बहाली के बाद भी नहीं मिला सरपंच को चार्ज

Tue, 12 May 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch did not get charge even after reinstatement
डहीना। गांव डहीना में सरपंच पद को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सरपंच पिंकी ने कहा है कि बहाली के आदेश के बावजूद उन्हें अब तक पंचायत का चार्ज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पिंकी ने बताया कि 27 मार्च को आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने पंचायत कार्यों में आ रही बाधाओं को लेकर ग्राम सचिव को बदलने की मांग रखी थी। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ गुरुग्राम मंडल के आयुक्त के समक्ष अपील दायर की। 23 अप्रैल को ओपन कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन्हें राहत मिली और बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

पिंकी का कहना है कि 28 अप्रैल को आदेश की प्रति मिलने के बाद बहाली के दस्तावेज जमा करवा दिए जिसकी रिसीविंग भी उनके पास है। व्हाट्सएप, ईमेल लिखित माध्यम से सूचना भी सभी विभागों को भेजी हैं, इसके बावजूद उन्हें अभी तक पंचायत का चार्ज नहीं सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed