फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation workers' protest continues in Bawal.

Rewari News: बावल में सफाई कर्मचारियों का धरना जारी

Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' protest continues in Bawal.
बावल नगरपालिका के सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे। संवाद
बावल।बावल नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना जारी रहा। नगरपालिका परिसर में चल रहे धरने की अध्यक्षता यूनियन सचिव हीरालाल ने की। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

यूनियन सचिव हीरालाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले एक से 13 मई तक लगातार 14 दिनों तक धरना दिया था। उस दौरान सरकार की ओर से उनकी मांगों को 30 जून तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। अब डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना और अन्य लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने समय सीमा निर्धारित करने के बावजूद मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना जारी रहेगा। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सफाई कार्य पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि बाजार में नियमित सफाई न होने से जमा होने वाले कूड़े को वहीं एकत्रित किया जाएगा।

धरने में अशोक कुमार, पूनम, उपप्रधान गोविंद प्रसाद, सचिव हीरा सिंह, बबिता, जवाहर सिंह, सुनीता, कमलेश और रामा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed