{"_id":"68e6a92068cb6157cb04ac14","slug":"samples-of-sweets-taken-from-9-reputed-shops-rewari-news-c-198-1-rew1001-227152-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 9 प्रतिष्ठित दुकानों से लिए मिठाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 9 प्रतिष्ठित दुकानों से लिए मिठाइयों के सैंपल
विज्ञापन
मिठाई के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्त्रोत: विभाग
रेवाड़ी। दिवाली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिलेभर में कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से कुल 9 खाद्य सैंपल लिए हैं जिनमें पनीर, खोया, बर्फी, रसगुल्ला और गुलाब जामुन जैसी मिठाइयां शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत धारूहेड़ा क्षेत्र में 150 किलो पनीर में से सैंपल लिया गया। इसके अलावा बावल कस्बे में एक मिष्ठान भंडार से मिल्क केक और खोया बर्फी के नमूने एकत्र किए गए।
इसी प्रकार बनीपुर चौक पर मिठाई विक्रेताओं से खोया बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए जबकि एक अन्य दुकान से खोया का अलग नमूना जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने एक स्थानीय बेकरी से रसगुल्ले का भी सैंपल लिया।
विज्ञापन
वहीं रेवाड़ी शहर में भी निरीक्षण अभियान चलाया गया जहां एक प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले और बर्फी के सैंपल लिए गए। टीम ने लगभग 2500 किलो मिठाई के विभिन्न बैचों में से नमूने लिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बाजार में बिकने वाली मिठाइयां शुद्ध और सुरक्षित हैं।
सैंपल राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि सभी सैंपल राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी सैंपल में मिलावट या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदारों और निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे मिठाई या डेयरी उत्पाद खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकेजिंग और निर्माण तिथि अवश्य जांचें। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत विभाग या नजदीकी थाना को दें।
पूरे माह जारी रहेगा अभियान
विभाग का कहना है कि यह अभियान पूरे अक्तूबर तक जारी रहेगा जिसमें जिले के सभी प्रमुख कस्बों धारूहेड़ा, बावल, कोसली और रेवाड़ी शहर में जांच अभियान चलाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है ताकि कोई भी व्यक्ति मिलावटी मिठाई के सेवन से बीमार न पड़े।