फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Salute to the martyrdom of Rao Tularam

राव तुलाराम की शहादत को किया नमन

Sat, 24 Sep 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrdom of Rao Tularam
राव तुलाराम पार्क में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में शुक्रवार को हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहर के राव तुलाराम चौक और पार्क में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने अमर वीर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी और शहीद की शहादत को नमन किया। उन्होंने वीर शहीदों व सरहद पर देश की रक्षा के लिए तैनात रणबांकुरों के शौर्य को सम्मान दिया।
विज्ञापन

अमर शहीद राव तुलाराम को प्रेरणा स्रोत बताते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आजादी के महानायक वीर सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी से लेकर आज तक भारत के लिए जीने वाले हमारे वीर जवान भारत की आन-बान-शान हैं। राष्ट्र रक्षा में अपने आप कुर्बान करने के लिए तत्पर रहने वाले वीर योद्धाओं से देश सदैव प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज आजादी अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है और यह महोत्सव हमारे वीर सपूतों व शहीदों के गौरवमयी इतिहास को याद करते हुए युवा शक्ति में देशभक्ति का संचार करने का भव्य उत्सव है।
विज्ञापन

2047 विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं पीएम: राव इंद्रजीत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। 2047 विजन के साथ विकासात्मक बदलाव में सभी भागीदार बने, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आजादी की स्वर्ण जयंती 2047 में हम दुनिया के अग्रणी देशों में रहेंगे और विश्व स्तर पर भारत का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राव तुलाराम जैसे महानायक भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव तुलाराम जैसे महानायक हमारे गौरव: डॉ. बनवारी
हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर राव तुलाराम की प्रतिमा के समक्ष नमन करते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने अमर शहीद राव तुलाराम को क्षेत्र ही नहीं पूरे देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों के दिखाए मार्ग पर केंद्र व प्रदेश सरकार निरन्तर विकास व जनसेवा को समर्पित हो आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश की आजादी में जिस प्रकार हमारे वीर स्वतन्त्रता सेनानियों ने अपना योगदान दिया ठीक उसी प्रकार आजादी के बाद हमारे रणबांकुरों का योगदान भी अतुलनीय है। देश की सेनाओं में हर 10 वां सैनिक हरियाणा से है और इनमें जिला रेवाड़ी के सैनिकों की भागीदारी सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि हम अपने वीर शहीदों के सदैव ऋणी हैं जो सरहदों की रक्षा के लिए अपना सीना रण खड़े हैं और उनकी बदौलत हम सभी सुरक्षित हैं।

इस मौके पर भाजपा नेत्री आरती सिंह राव, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव, नगरपरिषद चेयरपर्सन पूनम यादव व भाजपा प्रवक्ता वंदना पोपली समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल। संवाद

अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल। संवाद- फोटो : Rewari

अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। संव

अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। संव- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed