फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sales of Santa Claus costumes, hats, and musical toys are booming.

Rewari News: सांता क्लॉज ड्रेस, टोपी और म्यूजिकल खिलौनों की बिक्री जोरों पर

Wed, 24 Dec 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sales of Santa Claus costumes, hats, and musical toys are booming.
गुज्जर चौक के पास क्रिसमस को लेकर दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। क्रिसमस की खुशियां शहर के बाजार में नजर आने लगी हैं। खासतौर पर बच्चों को लुभाने वाली सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी, नकली दाढ़ी और म्यूजिकल खिलौने की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बढ़ती मांग को देखते हुए पहले से ही स्टॉक तैयार कर लिया है ताकि त्योहार के मौके पर किसी तरह की परेशानी न हो। बच्चों में क्रिसमस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिलता है। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम और घरों में जश्न मनाने के लिए लोग बच्चों के लिए सांता की ड्रेस और उपहार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में क्रिसमस ट्री की कीमत 50 रुपये से 3 हजार रुपये तक है जबकि सांता की ड्रेस 275 रुपये से 2 हजार रुपये तक बिक रही है। टोपियों के साथ-साथ सांता हेयर बैंड भी बच्चों और युवाओं का आकर्षण बने हुए हैं। बाजारों में रंग-बिरंगी सांता ड्रेस, बेल, स्टार, क्रिसमस ट्री के सजावट के सामान और तरह-तरह के म्यूजिकल खिलौने खूब बिक रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

गुज्जर चौक के दुकानदार लाला भाई ने बताया कि बाजार में विभिन्न तरह के क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, सांता की ड्रेस और टोपियां उपलब्ध हैं। म्यूजिक बजाते हुए डांस करता हुआ सांता क्लॉज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दुकानदार प्रदीप ने बताया कि बाजार में घड़ियां, लड़ियां और म्यूजिकल खिलौने भी खूब बिक रहे हैं।

क्रिसमस के लिए लोग डेकोरेशन और गिफ्ट खरीदने के लिए बाजारों में आ रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने पहले ही पर्याप्त सामान मंगवा लिया है और इस बार बेहतर व्यापार की उम्मीद जताई जा रही है।
---------------------

क्रिसमस सामग्री की कीमतें :

सामग्री--कीमत

क्रिसमस ट्री--50 रुपये--3000 रुपये

सजावट सहित ट्री--500 रुपये--5000 रुपये

सांता क्लॉज ड्रेस--275 रुपये--2000 रुपये

सांता टोपी--30 रुपये--150 रुपये

सजावटी बॉल्स--10 रुपये--35 रुपये

स्टार्स--10 रुपये--125 रुपये

सांता क्लॉज खिलौने--10 रुपये--150 रुपये

सांता का चश्मा--40 रुपये--50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed