फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sainik School water not fit for drinking, TDS more than 2700

Rewari News: सैनिक स्कूल का पानी पीने लायक नहीं, टीडीएस 2700 से ज्यादा

Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sainik School water not fit for drinking, TDS more than 2700
रेवाड़ी। गोठड़ा टप्पा खोरी स्थित सैनिक स्कूल नए भवन में पूरी तरह से स्थानांतरण भी नहीं हो पाया कि विद्यालय स्टाफ व कैडेट्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुरू से ही यहां पेयजल संकट खड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक यहां पानी में टीडीएस का स्तर 2700 से ज्यादा है। इससे पानी पीने लायक ही नहीं है। जनस्वास्थ्य विभाग पर आरोप हैं कि स्कूल बनकर तैयार हो गया, लेकिन विभाग ने पानी की टेस्टिंग तक नहीं करवाई है। इसका कर खामियाजा स्कूल कैडेट्स को उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में स्कूल प्रबंधन की ओर से 10 से 12 आरओ सिस्टम लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। हालांकि स्टाफ सदस्यों ने अपने पीने के लिए कैंपर का पानी मंगवाकर पी रहे हैं, जिनकी संख्या 20 से 25 बताई गई है। इसके अलावा कई स्थानों से स्कूल के भवन का प्लास्ट भी गिरने लगा है। बिजली व्यवस्था भी अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। आठ सितंबर को छात्र सुसाइड मामले में छात्र जतिन ने स्कूल की खामियों को भी आत्महत्या का एक कारण बताया था।
विज्ञापन


स्कूल शिफ्टिंग का काम शुरू होने पर टेस्टिंग कराई तो पानी पीने लायक नहीं मिला। स्कूल प्रशासन इस संबंध में कई बार प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के सामने भी पानी की समस्या को रख चुका है, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए है।
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए नहीं परिवहन व्यवस्था

बच्चों के अभिभावकों के लिए भी आने-जाने की बड़ी समस्या है। स्कूल के आसपास को बस स्टॉप नहीं होने की वजह से अभिभावकों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। पिछले दिनों अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को भी इस बात को लेकर शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस समस्या पर कोई गौर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में तीन बोरवेल, पीने योग्य नहीं पानी

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यालय में पानी की व्यवस्था के लिए तीन बोरवेल किए गए हैं, लेकिन यह पानी पीने योग्य नहीं हैं। भवन निर्माण के समय पानी की शुद्धता की जांच की जानी चाहिए थी लेकिन यह जानकारी विद्यालय प्रशासन को नहीं दी गई। विद्यालय के स्थानांतरित होने के पश्चात यह मामला विद्यालय के संज्ञान में आया। विद्यालय की ओर से परीक्षाओं से पूर्व स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। फिलहाल सभी कैडेट्स को स्थानांतरित किया जा चुका है ऐसे में पीने योग्य पानी की व्यवस्था विद्यालय प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्कूल में पानी की सप्लाई के लिए लाइन डाली हुई है। विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था की गई है। फिर भी वहां अगर कोई परेशानी है तो विभाग उसे जल्द ठीक करवाएगा।
-रविंद्र गोठवाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed