फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural sanitation workers will take part in the nationwide strike

Rewari News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers will take part in the nationwide strike
फोटो : 4अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। प्रत्येक माह समय से वेतन भुगतान करने समेत अन्य मांगों को लेकर बावल, नाहड़, रेवाड़ी और धारूहेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने रविवार को गेट मीटिंग की। इसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया।
बैठक का संचालन उप प्रधान नवल किशोर ने किया। कर्मचारी नेता देवीराम व संदीप कुमार ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। इस हड़ताल में 11 ट्रेड यूनियन से संबंधित मजदूर संगठन भी शामिल होंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि ग्रामीण सफाईकर्मियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

सीटू के जिला उपप्रधान रामकुमार ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान हर महीने देरी से किया जा रहा है जिससे सफाईकर्मी आर्थिक रूप से परेशान हैं। हर साल सरकार मार्च और अप्रैल का वेतन रोककर मई में सिर्फ एक महीने का वेतन भुगतान करती है। ऐसा कर सफाईकर्मियों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार चाहे तो पहले की तरह साल का इकट्ठा बजट जिला हेड क्वार्टर पर भेजकर इस समस्या का समाधान कर सकती है। नगर पालिका के सफाईकर्मियों की तरह हमें भी बिना ब्याज के लोन देकर हमारी इन समस्या का समाधान किया जा सकता है। बैठक में चेतराम, संजय, सोनू, राजकुमार, आशीष, विक्रम, मुकेश, राजेंद्र, करण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed