{"_id":"66903a5770758e700109a274","slug":"rural-sanitation-workers-will-camp-at-ministers-residences-in-august-rewari-news-c-198-1-rew1001-206649-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अगस्त में मंत्रियों के आवास पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी डालेंगे पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अगस्त में मंत्रियों के आवास पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी डालेंगे पड़ाव
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में की गई मामूली बढ़ोतरी से कर्मचारी भारी आक्रोश में हैं। वीरवार को जिलेभर के सैकड़ों सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए यूनियन नेता राज्य सचिव राजकुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सफाईकर्मियों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। 17 साल से कच्ची नौकरी की मार झेल रहे सफाईकर्मियों को इस विधानसभा चुनाव से पहले पक्के होने की उम्मीद थी लेकिन, बीजेपी सरकार ने सफाईकर्मियों को पक्का करने के बजाय केवल 1000 रुपये की मामूली सी बढ़ोतरी कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। वहीं, सरकार ने सफाई कर्मचारी पोर्टल बनाने की घोषणा कर अपनी मंशा साफ कर दी है कि ये सफाई कर्मचारी आगे भी पक्के नहीं होंगें और जीवनभर कच्ची नौकरी की मार झेलते रहेंगे।
आगामी आंदोलन की घोषणा करते हुए यूनियन ने कहा कि 12 से 17 जुलाई तक काली पट्टी और बैज लगाकर खंडस्तर पर सरकार की शवयात्रा/पुतला दहन कर विरोध सप्ताह मनाया जाएगा। 21 जुलाई को कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के फरीदाबाद आवास पर जोनल प्रदर्शन किया जाएगा। 22 से 30 जुलाई तक खंडस्तर पर आमसभा और जनसंपर्क अभियान चलाते हुए 1 और 2 अगस्त को मंत्रियों के आवास पर 24 घंटे पड़ाव डाला जाएगा, जहां मंत्री नहीं वहां उपायुक्त कार्यालय पर जिलास्तरीय पड़ाव डाले जाएंगे। फिर भी अगर सरकार ने सफाईकर्मियों की अनदेखी की तो 11 अगस्त को करनाल में राज्यस्तरीय जोनल प्रदर्शन कर सीएम आवास का घेराव कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शन को यूनियन के जिला कोषाध्यक्ष बलबंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार, जिला सचिव रामचंद्र, गजानन्द, धन्नाराम, दयालचंद व जयपाल आदि ने सम्बोधित किया।