फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rumor spread of sighting of tiger in village Tatarpur

Rewari News: गांव ततारपुर में बाघ के दिखने की फैलाई अफवाह

Thu, 25 Jan 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rumor spread of sighting of tiger in village Tatarpur
धारूहेड़ा। गांव ततारपुर में बाघ के दिखने की अफवाह फैलाने पर वन विभाग की टीम ने सख्त हिदायत दी है। सूचना मिली थी कि यहां पर बाघ देखा गया है। मौके पर जब टीम पहुंची तो बाघ के पंजों के निशान चेक किए गए, लेकिन आसपास कहीं भी नहीं मिले।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर लोगों को हिदायत भी दी गई है कि इस तरह अफवाह ना फैलाएं इससे डर का माहौल बनता है। बता दें कि सोमवार की शाम बाघ के राजस्थान के बूढी बावल में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। अब राजस्थान वन विभाग की टीम अपने क्षेत्र में बाघ को ढूंढने का प्रयास कर रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि बाघ अब धारूहेड़ा क्षेत्र से काफी दूर जा चुका है क्योंकि दो दिनों में बाघ के पंजे के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया गया है कि बाघ जरूर राजस्थान की ओर वापस चला गया है। दूसरी तरफ डर के माहौल में जी रहे ग्रामीण अभी भी असमंजस की स्थिति में है। कारण जब तक बाघ पकड़ नहीं जाता तब तक डर बना रहेगा।
विज्ञापन




भीड़ की वजह से बाघ नहीं आया सरसों से बाहर



रेवाड़ी में वन विभाग को रेस्क्यू में काफी परेशानियां हुई। कारण लोगों की जुट रही भीड़ थी। दरअसल, लोगों की भीड़ को देखते हुए बाघ सरसों के खेत से निकलकर बाहर नहीं आया। जिस वजह से बाघ को पकड़ना लगातार मुश्किल होता गया। सरसों भी काफी बड़ी हो चुकी है। बता दें कि बाघ अभी तर दो लोगों को चोटिल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाघ ने अभी तक किसी की नहीं ली जान



बाघ ने अभी तक किसी की जान नहीं ली है। हालांकि, 4 दिनों में दो लोगों पर हमला किया जिसमें एक बेहोश हुआ था। सबसे पहले उसने राजस्थान के खुशखेड़ा गांव में खेत में काम कर रहे बुजुर्ग किसान रघुवीर पर हमला किया। उसके बाद उसने रविवार को भटसाना गांव पहुंची सरिस्का टाइगर रिजर्व की टीम के सदस्य हीरालाल पर हमाल किया, धर्म सिंह बेहोश हुआ था। बाघ ने अभी तक किसी की जान नहीं ली। बाघ ने एक नीलगाय को खाया था। करीब 3 महीने से अलवर में वन विभाग बाघ टीम की ट्रैकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed