फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 99,000 withdrawn from JE's wife's account, fraud detected after receiving message

Rewari News: जेई की पत्नी के खाते से निकाले 99 हजार रुपये, मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला

Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rs 99,000 withdrawn from JE's wife's account, fraud detected after receiving message
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में एक साइबर ठग ने पंचायती राज विभाग में तैनात जेई की पत्नी के साथ 99 हजार रुपए की ठगी कर दी। सुबह महिला की आंख खुली तो मोबाइल पर मैसेज देखा तो ठगी का पता चला। पीड़िता ने 20 दिन पहले एक युवक के कहने पर एनीडेस्क एप डाउनलोड की थी, लेकिन उस वक्त खाते से पैसे नहीं निकले। शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के बीएमजी एलीगेंट सोसाइटी निवासी रविकांत डबास पंचायती राज विभाग में बतौर जेई कार्यरत है। उसकी पत्नी अरविंद देवी ने बताया कि 20 दिन पहले उन्होंने गाड़ी खरीदने से संबंधित गुगल पर सर्च किया था। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सअप नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने व्हाट्अस के जरिए ही महिला से बातचीत शुरू की। शातिर ने महिला से उसके मोबाइल पर एनीडेस्ट एप डाउनलोड करा दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को उसके बारे में बताया तो उन्हें भी शक हुआ और फिर डाउनलोड कराई गई एनीडेस्क एप डिलीट कर दी। बुधवार सुबह आंख खुली तो खाते में से 99 हजार रुपए कट गए। महिला ने बताया कि ये रुपए उसी साइबर ठग ने खाते से निकाले है। इसके बाद महिला ने अपने यूनियन बैंक के खाते को बंद करा दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed