फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 50 crore ransom sought from tile trader, fired for refusing, the merchant narrowly saved

टाइल व्यापारी से मांगी 50 करोड़ रुपये की फिरौती, मना करने पर चलाईल्गोली, बाल-बाल बचा व्यापारी

Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 50 crore ransom sought from tile trader, fired for refusing, the merchant narrowly saved
कस्बा बावल में बदमाशों ने मंगलवार शाम टाइल एंड सेनेटरी शोरूम के संचालक से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और मना करने पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। दो बदमाशों के नाम भी सामने आ गए हैं। बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-3 निवासी सतीश बतरा ने बावल के रेवाड़ी रोड स्थित एक्सीस बैंक के पास पार्वती टाइल्स एंड बतरा सेनेटरी के नाम से शोरूम खोला हुआ है। मंगलवार शाम एक बाइक पर 3 बदमाश उनके शोरूम पर पहुंचे। उस समय शोरूम पर सतीश बतरा का बेटा राहुल बैठा हुआ था। कुछ देर बदमाशों ने राहुल से बात की और फिर सीधे 50 करोड़ रुपये की फिरौती की डिमांड की। राहुल बतरा ने बदमाशों को पैसे देने से मना कर दिया। बदमाश खुद को एक नामी गैंग के बदमाश अनिल खेड़ा और संदीप गुर्जर खेड़ा के बंदे बता रहे थे। फिरौती की रकम देने से मना करने पर बदमाशों ने केबिन में बैठे राहुल बतरा पर फायर कर दिया। जिससे शीशा चकनाचूर हो गया। वारदात के बाद बदमाश सरेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। राहुल बतरा ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बावल थाना प्रभारी विद्या सागर ने शोरूम व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए है।
विज्ञापन

दो बदमाशों का नाम आया सामने
बता दें कि अनिल खेड़ा और संदीप खेड़ा जिन दो बदमाशों के नाम सामने आए है। दोनों ही पेशेवर बदमाश बताए गए हैं। उन पर पहले भी हत्या का प्रयास और फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर दिन दहाड़े बावल कस्बा में हुई इस वारदात के बाद से व्यापारियों में खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
बावल में व्यापारी के साथ घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ित व्यापारी को जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया।
अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिरौती की रकम क्लीयर नहीं है। हालांकि बदमाशों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है।
- विद्या सागर, थाना प्रभारी, बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed