फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 13.65 lakh cheated in the name of getting job and contract

नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर 13.65 लाख रुपये ठगे

Sat, 04 Sep 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rs 13.65 lakh cheated in the name of getting job and contract
रेवाड़ी। शहर के विजय नगर और गांव लाधूवास निवासी दो लोगों ने खुद को भाजपा नेता बताने वाले मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति पर ठगी का आरोप लगाया है। उन्होंने आंगनबाड़ी में नौकरी लगवाने व रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर 13 लाख 65 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल को भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायत में विजय नगर निवासी योगेश कुमार ने बताया है कि कथित भाजपा नेता ने उन्हें झांसा दिया कि वह मुख्यमंत्री से बातचीत करके उनकी पत्नी को आंगनबाड़ी में नौकरी लगवा देंगे। नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख 60 हजार रुपये ले लिए। एक लाख 19 हजार रुपये अकाउंट में जमा कराए थे और 60 लाख रुपये उनकी पत्नी आशा देवी के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर किए गए थे। शेष राशि नकद दी गई थी। इधर, गांव लाधूवास निवासी हरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया है कि कथित भाजपा नेता ने उनसे रेलवे स्टेशन पर कैंटीन का ठेका दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा दिल्ली स्टेशन की भी पार्किंग दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए। उन्होंने कई बार आरोपी से संपर्क किया, लेकिन अब वह फोन नहीं उठाता। वह कई बार घर पर भी गए, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने बताया कि जिस व्यक्ति पर आरोप है, वह भाजपा का नेता नहीं है। उनके पास संगठन में भी कोई पद नहीं है। पार्टी व संगठन का उक्त व्यक्ति से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed