{"_id":"67ec3dba7e1ef2cf220117f7","slug":"roster-system-implemented-in-kosli-mandi-from-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-217340-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली मंडी में आज से रोस्टर सिस्टम हुआ लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली मंडी में आज से रोस्टर सिस्टम हुआ लागू
Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 31अनाज मंडी में लगा सरसों का ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी/कोसली। जिले की बावल, कोसली और रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों की बंपर आवक हो रही है। रेवाड़ी अनाज मंडी में 8800 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। 463 गेट पास काटे गए। अभी तक 3800 किसानों को करीब 36 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। कोसली मंडी में 11 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। 1.36 लाख में से 62 हजार क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। उठान काफी धीमा चल रहा है।
अब कोसली मंडी में सरसों की आवक अधिक होने से 2 अप्रैल से रोस्टर सिस्टम लागू होगा। कोसली में गत दिनों में सरसों की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन ने रोस्टर के हिसाब से खरीद करने का निर्णय लिया है। सरसों की खरीद गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी ताकि किसानों को समस्या ना हो। कोसली मंडी प्रशासन का कहना है कि कोसली में सरसों अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके लाएं। जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय अपनी फसल मण में ला सकते हैं। किसान मंडी में आने के लिए गेट नंबर 2 (हुडा ग्राउंड ) व बाहर जाने के लिए गेट नंबर 1 का इस्तेमाल करें। आधार कार्ड भी जरूरी है।
-- --
कोसली में खरीद का यह रहेगा रोस्टर सिस्टम
2 अप्रैल: गुडियानी, गुगोढ़, छव्वा, सुमाखेड़ा, जखाला, बहोतवास भोन्दु, कान्हड़वास, टुमना, खुशपुरा, झोलरी, शादीपुर
3 अप्रैल : अहमदपुर पड़तल, सुर्खपुर, बहाला, हांसावास, डहीना, भुरथला, जाहिदपुर, कोसली, कतोपुरी, झााड़ोदा, लिलोढ़
4 अप्रैल : बाबड़ौली, औलांत, आषियाकी गोरावास, भडंगी, भाकली, भूरियावास, बालधन कलां, बालधन खुर्द, गुरावड़ा, बैहरमपुर,
5 अप्रैल : दखौरा, दड़ौली, बव्वा, बिसोहा, मुरलीपुर, कृश्णनगर (लुला अहीर), गुजरवास, लुखी, जुड्ड़ी, झाल,
वर्जन:
किसानों की सहूलियत के लिए सरसों की लिफ्टिंग तेजी से करवाई जा रही है। मंगलवार से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं को खरीदा जाएगा।-विजय यादव, एसडीएम कोसली