फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roshan Lal first in the race for elders

Rewari News: बुजुर्गों की दौड़ में रोशन लाल प्रथम

Tue, 17 Sep 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Roshan Lal first in the race for elders
फोटो : 04रेवाड़ी। सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते विजेता। स्रोत : पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डहीना। गांव निमोठ स्थित बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में वामन द्वादशी पर रविवार को मेला, भंडारा और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान बुजुर्गों की दौड़ आकर्षण का केेंद्र रही। बुजुर्गों की दौड़ में रोशनलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया ने बताया कि सुबह सवा 7 बजे हवन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। अनिल शर्मा ने देशी घी का भंडारा किया जो देर रात तक चला। मेले में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और मन्नतें मांगी। कुछ श्रद्धालु गठजोड़ा के साथ पलनिया बाबा के दरबार में पहुंचे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताएं 11 बजे शुरू हुईं। कबड्डी (नेशनल प्रो) में विजेता पाटौदा की टीम को 21 हजार रुपये और उप विजेता खुशपुरा की टीम 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वॉलीबाल में पथरेड़ी की विजेता टीम को 21 हजार रुपये और मोहनपुर की उप विजेता टीम 11 हजार रुपये दिए गए। बुजुर्गों दौड़ में रोशन लाल कनीना प्रथम, रामकिशन शर्मा बाढड़ा दूसरे और विजयपाल धनौंदा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांग जम्प में अविनाश रेवाड़ी प्रथम, खेतानाथ भाकली दूसरे तथा त्रिलोक लुहाना तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों व लड़कियों की दौड़ में प्रथम पुरस्कार विजेता को 1500 रुपये, द्वितीय को 1100 रुपये और तृतीय स्थान वाले को 700 रुपये का पुरस्कार दिया गया। 21 हजार रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानोें को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed