{"_id":"6510880e01868fa2f70f9034","slug":"rohtaks-team-first-in-kabaddi-rewari-news-c-198-1-rew1003-4913-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कबड्डी में रोहतक की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कबड्डी में रोहतक की टीम प्रथम
Mon, 25 Sep 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
कुंड। कुंड-मनेठी में वीर चक्र विजेता शहीद नायक गुलाब सिंह की याद में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता व मेला रविवार को संपन्न हो गया। कस्बे की आईटीआई के परिसर के समीप अनेक खेल कूद प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी के 75 फुटी में रोहतक की टीम प्रथम रही। जिसे को 51 हजार व जींद की द्वितीय रही जिसे 31 हजार व तृतीय को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मेले में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर रामेश्वरदास रहे। जबकि खेल का शुभारंभ शहीद गुलाब सिंह की पत्नी शरबती देवी द्वारा ध्वजरोहण कर किय गया। सर्वप्रथम वीर शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। मनेठी गांव के सरपंच देशराज ने मेले में आने वाले सभी अभिनंदन करने के अलावा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। महामंडलेश्वर रामेश्वरदास ने दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की मिट्टी में प्रतिभा को कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में कुंड-मनेठी की की मेला कमेटी ने विशाल मेले में व्यवस्था कर उदयीमान खिलाडिय़ों को सामने आने का मौका दिया है। महामंडलेश्वर ने प्रतियोगिता के लिए 1 लाख से अधिक की प्रोत्साहन राशि दे कर अपना सहयोग दिया। इसके अलाव समाज सेवी विजय पाल बैरियर ने भी 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने बॉलीबॉल में अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को अलग से भी सम्मानित किया। महिलाओं व पुरूषों की वॉलीबाॅल प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें महिला की टीम में अजमेर प्रथम, हनुमान गढ़ द्वितीय, पश्चिम बंगाल तृतीय व चोरकारसा की टीम चतुर्थ रही। वही पुरूष बॉलीबॉल में बजाड़ गांव के राष्ट्रीय खिलाड़ी के नेतृृत्व वाली टीम प्रथम तथा आर्मी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रथम विजेता टीमों को 51 हजार, द्वितीय 31 हजार व तृतीय को 71 सौ व चतुर्थ को 51 सौं रुपये व महिला वॉलीबॉल प्रथम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार व तृतीय को 51 सौं व चतुर्थ को 51 सौं रुपये का पुरस्कार दिया गया। मेले में बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों की विभिन्न प्रकार की दौड़ के अलावा लॉग व हाई जंप भी करवाये गये। मेले में विशेष रूप से सहयोग करने वालों में डॉ. संजय मेहरा, डॉ. आनंद, नरेंद्र यादव, न्यू ईरा, कृष्ण समाज सेवी, सुरेश शहीद गुलाब सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप हंसराज मास्टर, जितेंद्र डीपीई, महेश, अनुप कोच आदि ने खेल का संचालन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच श्योताज, विनोद सितारा, भारत भूषण, जयपाल बैरियर, विकास पंच, पाड़ला के सरपंच श्योनारायण लालचंद, दादा जगत सिंह, अनिल इंस्पेक्टर, अश्वनी, जयपाल सरपंच सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन