{"_id":"614776408ebc3e201749917a","slug":"rohtak-mp-met-railway-minister-for-expansion-of-trains-got-assurance-rewari-news-rtk624513838","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के विस्तार के लिए रेलमंत्री से मिले रोहतक के सांसद, मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के विस्तार के लिए रेलमंत्री से मिले रोहतक के सांसद, मिला आश्वासन
विज्ञापन
रेलमंत्री से मुलाकात करते रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा।
- फोटो : Rewari
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई ट्रेनों के रूटों के विस्तार व नई लाइन बिछाने की मांग रखी। जिस पर रेलमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस संबंध में जरूरी कदम उठाएं जाएंगे। सांसद ने खाटू श्याम के लिए रोहतक से झज्जर, रिंगस के रास्ते फुलेरा तक रेल सेवा शुरू करने की भी मांग रखी।
सांसद ने रेलमंत्री से मुलाकात कर उनसे 04041/42 देहरादून से दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस का विस्तार वाया कोसली होते हुए भिवानी तक करने का अनुरोध किया। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लोगों की गुरुग्राम, दिल्ली और हरिद्वार तक सीधी रेल की मांग पूरी भी होगी और रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। अरविंद शर्मा ने यह भी बताया कि जेडआरयूसीसी की मीटिंग के दौरान मसूरी एक्सप्रेस के वाया कोसली होते हुए भिवानी तक विस्तार की मांग रखी गई थी। इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली, हिसार इंटरसिटी एक्सप्रेस का सदर बाजार दिल्ली पर ठहराव व कोच की संख्या 24 करने की भी मांग रखी। सांसद ने बताया कि लोको पायलट व गार्ड मुख्यालय को रोहतक स्टेशन से न हटाने की मांग को रेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है, जिसे लोको पायलटों में खुशी की लहर है।
भिवानी-कालका एकता एक्सप्रेस का रेवाड़ी से संचालन की रखी मांग
सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने रेल मंत्री के समक्ष मांग रखी कि कोरोना काल से पूर्व में गाड़ी संख्या 14795/14796 भिवानी से कालका के मध्य संचालित होती थी, परंतु अभी इस गाड़ी को रेलवे ने पानीपत तक ही संचालन का निर्णय लिया है जो कि भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी इलाके के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए परेशानी हो रही है और यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए भिवानी-कालका-भिवानी एकता एक्सप्रेस को चंडीगढ़ चलाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र लोगों की जोकि रोजाना चंडीगढ़ आते-जाते हैं उनकी लाइफ लाइन है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र की 2 विधानसभाएं कोसली और झाड़ली (झज्जर) अभी तक चंडीगढ़ से रेल द्वारा नहीं जुड़ सकी है, उनको भी रेवाड़ी से चंडीगढ़ की सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा। इस गाड़ी रेवाड़ी जंक्शन से संचालित होने से कोसली और झाड़ली (झज्जर) के साथ साथ चरखी दादरी, भिवानी, कलानौर, रोहतक जिले का जुड़ाव भी चंडीगढ़ से हो सकेगा इसके अलावा सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष गाड़ी संख्या 04087/88 सिरसा से तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस मे मासिक पास की सुविधा शुरू करने करने की भी मांग की।
--------------------------------
फोटो- 3