फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways caught 1998 passengers without tickets and RPF caught 770 passengers for illegal activities.

Rewari News: रोडवेज ने बगैर टिकट 1998 यात्री और आरपीएफ ने गैर कानूनी गतिविधियों के 770 यात्री पकड़े

Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Roadways caught 1998 passengers without tickets and RPF caught 770 passengers for illegal activities.
40...रोहतक बस अड्डा। संवाद
रोहित राठौर
विज्ञापन


रोहतक। रोडवेज ने वर्ष-2025 में बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए 1998 से करीब 8 लाख रुपये वसूला है जबकि आरपीएफ ने रेलवे परिसर के अंदर गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले 770 यात्रियों पर कार्रवाई कर करीब 4.4 लाख रुपये का राजस्व वसूला है।
रोडवेज ने वर्ष-2025 के जून में सबसे अधिक 309 बिना टिकट यात्री पकड़े थे जबकि आरपीएफ ने अगस्त में 116 यात्रियों पर कार्रवाई कर मामला दर्ज किया था।
रोडवेज फ्लाइंग टीम ने बीते वर्ष में 11 माह में बिना टिकट यात्रियों से 8,00,230 रुपये राजस्व एकत्रित किया जबकि रेलवे ने भी बिना टिकट यात्रियों से अनुमानित 5 लाख से अधिक जुर्माना यात्रियों से वसूला है।
विज्ञापन

वहीं आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने बिना किसी वैध कारण के ट्रेन की चेन खींचने, रेलवे परिसर में बिना लाइसेंस के फेरी लगाने (हॉकिंग), रेल पटरी पर या रेलवे परिसर में अनाधिकृत प्रवेश करने व लेवल क्रॉसिंग (समपार) फाटक को खोलने या तोड़ने जैसे मामलों में 22 धाराओं के तहत नवंबर 2025 तक 770 पर कार्रवाई करते हुए 675 को गिरफ्तारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्ष 2024 में 549 में से 406 पर गिरफ्तारी के तहत कार्रवाई की गई थी। नवंबर 2025 तक आरपीएफ ने रोहतक रेलवे स्टेशन से 4,47,200 रुपये जुर्माना वसूला है। दिसंबर 2025 की विभागों की ओर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
-----------

रोडवेज की ओर से बनाई गई फ्लाइंग टीम बसों में निरंतर चेकिंग अभियान चलाती है। वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नवंबर तक 1198 यात्रियों पर बिना टिकट का जुर्माना लगाया है। - हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।

-----------

रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है। कोई घटना न हो इसके लिए सुरक्षाकर्मी निरंतर चेकिंग करते हैं। गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले यात्रियों पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। -रूपचंद मीना, थाना प्रभारी, आरपीएफ।
-----------
विभागों की ओर से यात्रियों पर कार्रवाई

महीना : रोडवेज यात्री : रोडवेज राजस्व : आरपीएफ की कार्रवाई

जनवरी : 32 : 12,400 : 49
फरवरी : 151 : 50,650 : 40
मार्च : 174 : 66,430 : 99

अप्रैल : 164 : 6,400 : 88

मई : 191 : 70,450 : 68
जून : 309 : 1,36,100 : 58
जुलाई : 218 : 96,000 : 72

अगस्त : 208 : 79,450 : 116

सितंबर : 166 : 77,950 : 58
अक्तूबर : 168 : 55,900 : 56
नवंबर : 217 : 90,900 : 66

नोट : जानकारी विभागों के अनुसार।

40...रोहतक बस अड्डा। संवाद

40...रोहतक बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article