{"_id":"66d0f4ab328d30f1c007be34","slug":"roadways-bus-collides-with-container-driver-conductor-narrowly-escapes-rewari-news-c-198-1-rew1001-208713-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कंटेनर से टकराई रोडवेज बस, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कंटेनर से टकराई रोडवेज बस, बाल-बाल बचे चालक-परिचालक
Fri, 30 Aug 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 22रेवाड़ी। हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। स्रोत: यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव खरखड़ा के नजदीक हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की एक बस सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।
कंटेनर से टकराने के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी कई सवारियों को भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे में बस का ड्राइवर व कंडक्टर बाल-बाल बच गए। हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बस गुरुग्राम से रेवाड़ी आ रही थी। बारिश होने के चलते बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। इसी बीच गांव खरखड़ा के नजदीक पेट्रोल पंप के पास एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था। रोडवेज किलोमीटर स्कीम की बस पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई।
बस का अगला हिस्सा दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी सवारियों को बस से बाहर सुरक्षित निकाला गया। बताया गया है कि दिल्ली जयपुर हाईवे पर सर्विस रोड व हाईवे पर सड़क किनारे ट्रक और ट्राले को खड़ा कर चले जाते हैं। लेकिन पुलिस की ओर से नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती। इससे हादसे बढ़ रहे हैं।