{"_id":"632b5ddcc2369740d752e5fc","slug":"roads-were-submerged-due-to-rain-of-one-hour-rewari-news-rtk658718221","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न
विज्ञापन
रेवाड़ी। दो दिनों से इंद्रदेव मेहरबान हैं। दूसरे दिन बुधवार को शहर में एक घंटे झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं दूसरी तरफ बरसाती पानी से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं।
बता दें कि मंगलवार को भी दोपहर बाद 20 मिनट तक अच्छी बारिश हुई थी। हालांकि उसके बाद मौसम साफ हो गया। बुधवार सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन दिन के एक बजे फिर से काली घटाएं छा गईं। कुछ देर बूंदाबांदी हुई और फिर एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस सीजन की बात करें तो यह चौथी बार है, जब इतनी देर झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक स्लो हो गया। साथ ही शहर में कई जगह जलभराव हो गया। सबसे बड़ी समस्या भाड़ावास गेट, मॉडल टाउन, रेलवे चौक, जेल रोड, नई अनाज मंडी में दिखाई दी। यहां निकासी नहीं होने की वजह से काफी पानी सड़क पर जमा हो गया। विभिन्न मोहल्लों के निचले इलाकों में घरों के अंदर बरसात का पानी घुसने से लोग पानी की निकासी करते रहे। सड़क और नालियों में पानी भरने से सीवर भी ओवरफ्लो हो गए। शहर के कंपनी बाग, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, ब्रास मार्केट, दिल्ली गेट, कानोड गेट, नाईवाली चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल का मुख्य द्वार, नई आबादी, नई बस्ती, रामपुरा रोड, बस अड्डा, रेलवे रोड आदि इलाकों में भी कई फुट पानी जमा होने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगह पानी भरने से दुपहिया और चौपहिया वाहन खराब होने से लोग परेशान रहे।
मंडी में बाजरा भीगा
नई अनाज मंडी में बाजरे की खरीद का सीजन चल रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही 20 और 21 सितंबर को बारिश की संभावना जताई थी। इसके बावजूद अनाज मंडी में कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। इसकी वजह से खुले में रखा बाजरा भीग गया। सबसे बड़ा कारण यह है कि अनाज मंडी में बारिश से फसल को बचाने के लिए टीन शेड तो बनाए गए हैं, लेकिन इन पर आढ़तियों का एक तरह से कब्जा है।
विज्ञापन
अब मौसम रहेगा ठंडा
बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर यादव के अनुसार दो दिन की बारिश ने मौसम को बदल दिया है। खासकर बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तो मौसम ठंडा हो गया है। अब अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम ठंड नजर आएगी। आषाढ़ मास खत्म होने के बाद भी पिछले कुछ दिनों से लोग उमस से परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद अब सुबह व शाम ठंडा मौसम बना रहेगा।
पंडाल में पानी भरने से कथा स्थगित
झमाझम बारिश के कारण शहर के सेक्टर तीन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा स्थगित कर दी गई। सात दिन की कथा के आयोजन में करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था। आयोजकों की तरफ से पुख्ता प्रबंध करने के दावे किए गए। वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया, लेकिन बुधवार को बारिश ने सभी प्रबंधों की हवा निकाल दी। पंडाल में पानी जमा होने की वजह से कथा को स्थगित कर दिया गया। वहीं पंडाल में पानी निकालने पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने बताया कि वह पानी निकालने एसडीएम के आदेश पर आए हैं। बुधवार की कथा स्थगित कर दी गई है। ।
बारिश से मंडी में काफी अनाज भीग गया है। व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार से मांग है कि यहां पर और टीनशेडों का निर्माण कराया जाए। कई लोगों ने तो टीनशेड में कब्जा कर रखा है। यदि कब्जा हटाया दिया जाए तो किसानों की फसलों को भीगने से बचाया जा सकेगा। टीनशेड में किया गया कब्जा जल्द से जल्द हटवाया जाए। - राधेश्याम मित्तल, प्रधान, व्यापार मंडल, अनाज मंडी, रेवाड़ी
-------------