फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roads were filled with water due to two hours of rain

Rewari News: दो घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर भरा पानी

Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Roads were filled with water due to two hours of rain
फोटो : 29ब्रास मार्किट के आरंभ में हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। कई स्थानों पर जलभराव के बीच बाइक बंद हो गई जिससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, कृषि विशेषज्ञों ने इस बारिश को बाजरे की बिजाई के लिए लाभदायक बताया है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे जिले में औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। शहर के नालों की ठीक से सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश के बाद प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन

शहर के ब्रास मार्केट, माॅडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कोर्ड रोड, सब्जी मंडी, नई अनाज मंडी कुतुबपुर, गुलाबी बाग एरिया, रेलवे अंडरपास, सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, भाड़ावास गेट, बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, शाम तक स्थिति ठीक हो गई। जलभराव के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ी। पैदल आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई।
दोपहिया वाहन चालकों को भी समस्या झेलनी पड़ी। फिलहाल मानसून शुरू हो चुका है। इस सप्ताह बारिश का दौर देखने को मिलेगा।


बारिश से किसानों का बचेगा सिंचाई का खर्च

खंड कृषि अधिकारी डॉक्टर अनिल यादव ने बताया कि बारिश के बाद बाजरा की बिजाई का ठीक समय हुआ है। अब किसानों को बाजरे की करनी चाहिए। इससे सिंचाई और बिजली का अतिरिक्त खर्च भी बच जाएगा। मौजूदा मौसम किसानों के लिए काफी बेहतर रहेगा। बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 5 के बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed