फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road will be built from Motla Kalan to Parkhotampur

Rewari News: मोतला कलां से परखोतमपुर तक बनेगी सड़क, दो करोड़ रुपये होंगे खर्च

Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Motla Kalan to Parkhotampur
रेवाड़ी। गांव मोतला कलां से परखोत्तमपुर तक बनने वाले सडक़ मार्ग का शिलान्यास करते विधायक लक्ष्मण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दो करोड़ की लागत से गांव मोतला कलां से परखोतमपुर तक बनने वाली सड़क का शुक्रवार को शिलान्यास किया। उन्होंने एक करोड़ 31 लाख की लागत से तैयार हुए कुमरोधा-मोतला कलां सड़क मार्ग भी ग्रामीणों को समर्पित किया। समारोह उपरांत विधायक ने कैंप कार्यालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश भी दिए।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार निरंतर विकास की नई बुलंदियों को छू रही है। विधायक ने नाहड़ ब्लॉक में सुपरवाइजर राजबाला देवी की सेवानिवृत्ति पर आयोजित समारोह में भी शिरकत की। इस दौरान डीपीओ शालू यादव, सीडीपीओ सुमन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, जगफूल यादव, बिजेंद्र यादव, शिवराज चौहान प्राचार्य नाहड़, कृष्ण भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed