फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ritika, Anjali, Vidhi and Palak became the best volunteers

Rewari News: रितिका, अंजलि, विधि व पलक बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक

Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ritika, Anjali, Vidhi and Palak became the best volunteers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल जज दीपक यादव रहे। इस दौरान रितिका, अंजलि, विधि और पलक सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित की गईं।
पद्मश्री डॉक्टर एसएस यादव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव, सरपंच संजू देवी, रिटायर्ड हेड मास्टर उदयराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर करण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय एनएसएस अवाॅर्ड के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए थे और स्वयंसेवकों व कार्यक्रम अधिकारी की सभी गतिविधियों व उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए 6 बेहतर स्वयंसेवकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसमें अर्चना राजकीय महाविद्यालय, नारनौल, प्रिया राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी, पूजा वर्मा आईजीयू, नितिन आईजीयू, चिराग राजकीय महाविद्यालय, नांगल चौधरी, एवं चंद्र आईजीयू मीरपुर को एनएसएस अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवार्ड के तहत स्वयंसेवकों को 3100 रुपये का पुरस्कार, शील्ड व सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस में विशेष योगदान के लिए 4 कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन, डॉ. अक्षत, मिस ज्योति, मनीष एवं 6 स्वयंसेवकों आशीष लांबा, हितेश, विकास, सोनू, माया मीणा को प्रशंसा पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

नुक्कड़ नाटक में ग्रुप पांच प्रथम

समूह नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय ग्रुप को सर्वश्रेष्ठ डांस परफॉर्मेंस, ग्रुप आठ को दूसरा स्थान और द्वितीय ग्रुप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में ग्रुप 5 प्रथम, ग्रुप 1 द्वितीय, ग्रुप 2 तृतीय रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दिव्या पहले, विधि दूसरे और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में जीतेंद्र पहले, अंकित दूसरे और संदीप तीसरे स्थान पर रहे। संगीत प्रतियोगिता में ग्रुप 3 पहले, ग्रुप 4 दूसरे और ग्रुप 1 तीसरे स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त स्वयं सेवकों में अंकित, उमेश, मोहित और आशिष को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया, जबकि स्वयंसेविकाओं में रितिका, विधि, पलक और अंजलि को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed