फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari's Rubina will show strength in Asian Games

Rewari News: रेवाड़ी की रूबीना एशियन गेम्स में दिखाएगी दमखम

Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rewari's Rubina will show strength in Asian Games
रेवाड़ी। जिले की बेटी रूबीना अब एशियन गेम्स में अपना दमखम दिखाएगी। गांव जाहिदपुर की रहने वाली रूबिना यादव एशियन गेम्स में चयनित होने के बाद जमकर अभ्यास कर रही हैं। चीन के शहर हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक आयोजित होने वाली एशियन गेम्स के लिए रेवाड़ी की बेटी रूबिना यादव का चयन महिला वर्ग ऊंची कूद के लिए हुआ है।
विज्ञापन

रूबिना को प्रारंभिक खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रेरित करने और मार्गदर्शन करने वाले खेल विभाग के कोच डॉ. अनिल कुमार हैं। रूबिना ने राव तुलाराम स्टेडियम में वर्ष 2014 से 2018 तक ऊंची कूद की बारीकियां अपने एथलेटिक प्रशिक्षक डॉ. अनिल कुमार के मार्गदर्शन में सीखीं। अब वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हुए गुरु के साथ जिला और देश का नाम रोशन कर रही हैं। वर्तमान में रूबिना यादव कर्नाटक के बेल्लारी स्थित खेल संस्था में जमकर अभ्यास कर रही हैं। रेवाड़ी के रेलवे जंक्शन में यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) के पद पर कार्यरत रूबिना ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी वर्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 से 18 मई को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरावादी रांची में संपन्न हुई 26वीं नेशनल फेडरेशन कम सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.80 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर एशियन गेम्स के लिए चयनित हुई थीं। पिछले वर्ष 13 जून को तमिलनाडु में आयोजित 61वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रूबिना यादव ने 1.78 मीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता था। रूबिना के नाम 1.81 मीटर ऊंची छलांग लगाने का रिकॉर्ड शामिल है।
विज्ञापन

अब तक तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर चुके हैं नाम रोशन
राव तुलाराम स्टेडियम में एथलेटिक प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत डॉ. अनिल कुमार के सानिध्य में रूबिना यादव के अलावा पैरा खिलाड़ी प्रवीन कुमार और देवेंद्र अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा करीब 20 खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पैरा खिलाड़ी प्रवीन कुमार भी एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। कोच अनिल कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक कोई खिलाड़ी उपलब्धियां हासिल करता है तो यह प्रशिक्षक के लिए बड़ा सम्मान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed