{"_id":"68ebf68bf1dfd6d0d00cff94","slug":"rewaris-artists-shine-at-the-hifa-awards-rewari-news-c-198-1-rew1001-227375-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हीफा अवॉर्ड्स में छाए रेवाड़ी के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हीफा अवॉर्ड्स में छाए रेवाड़ी के कलाकार
Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सम्मान ग्रहण करते ऋषि सिंहल व अन्य। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। रोहतक में आयोजित हरियाणा इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हीफा) के वार्षिक समारोह में वर्ष 2024 के हीफा अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। इसमें रेवाड़ी साहित्यकार व कलाकार छाए रहे। हरियाणवी वीडियो गीत श्रेणी में रेवाड़ी के कलाकारों और रचनाकारों का दबदबा रहा है। इस श्रेणी में विजेता और उपविजेता का पुरस्कार रेवाड़ी को मिला।
समारोह में हिस्सा लेकर लौटे सांस्कृतिक संस्था बंजारा से जुड़े वरिष्ठ रंगकर्मी खूब अधूपिया ने बताया कि रोहतक के सुपवा में आयोजित हीफा अवॉर्ड्स समारोह में शॉर्ट फिल्म, हरियाणवी वीडियो गीत और कहानी लेखन के पुरस्कार भी दिए गए।
इसमें हरियाणवी वीडियो गीत में रेवाड़ी की नाट्य संस्था बंजारा के निदेशक एवं बॉलीवुड के अभिनेता विजय भाटोटिया द्वारा निर्देशित हरियाणवी भजन कोई राम मिले भगवान को विजेता घोषित किया गया। सांस्कृतिक संस्था मित्रम् के संचालक वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की ओर से लिखित और श्रीजी एंटरटेनमेंट के संयोजक ऋषि सिंहल द्वारा निर्देशित हरियाणवी वीडियो गीत न्यारा हरियाणा सै उपविजेता रहा।
विज्ञापन
इसका वीडियो संपादन सत्य प्रकाश सैनी व दिव्यांश जैन ने किया है। इन दोनों हरियाणवी वीडियो गीतों में गायक मुकेश वर्मा व गायिका मीनाक्षी पांचाल रहे हैं।
दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति डॉ. अमित आर्य के आतिथ्य में आयोजित हीफा समारोह में बॉलीवुड के अभिनेता यशपाल शर्मा और हरिओम कौशिक विशिष्ट अतिथि रहे। संयोजन एसोसिएशन के प्रधान जनार्दन शर्मा और महासचिव रामपाल बल्हारा ने किया।
समारोह में लोक धरोहर, लोक संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा के लिए हीफा गौरव सम्मान से डॉ मानसिंह पूनिया, अनूप लाठर, राजेंद्र गौतम, हरीश कटारिया को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में सिनेमा, रंगमंच तथा कला जगत से जुड़े चर्चित कलाकारों ने भाग लिया। रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व विजय भाटोटिया, ऋषि सिंहल, खूब अधूपिया व सत्य प्रकाश सैनी ने किया।