{"_id":"661af06a020009fd170b9676","slug":"rewari-won-the-match-by-99-runs-rewari-news-c-198-1-rew1001-203225-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी ने 99 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी ने 99 रनों से जीता मैच
Sun, 14 Apr 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जयंत
रेवाड़ी। श्रीएमएल यादव मेमोरियल द्वारा कराए जा रहे टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले मैच में एफसीसी टीम का सोहना टीम से मुकाबला रहा। एफसीसी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जबकि सोहना टीम ने मात्र 5 ओवर में 104 रन बनाए व 6 विकेट से जीत हासिल की।
दूसरा मैच चरखी दादरी व गुड़गांव टीम के बीच रहा। चरखी दादरी 48 रन बनाकर 15 ओवर में ही ऑल आउट हो गई, जबकि गुड़गांव टीम ने 5 ओवर में 50 रन बनाकर दो विकेट के नुकसान पर आठ विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में फरीदाबाद व फरीदाबाद-टू के बीच मुकाबला रहा। फरीदाबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। वहीं फरीदाबाद-टू 20 ओवर में मात्र 143 रन बनाकर पर ढेर हो गई व 55 रन से हार गई।
चौथा मैच गुड़गांव व रोहतक के बीच हुआ। गुड़गांव टीम 17 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं रोहतक ने 5 विकेट के नुकसान पर 13 ओवर में 126 रन बनाए व 5 विकेट से जीत हासिल की। पांचवां मैच मेवात व गुड़गांव के बीच खेला गया। मेवात टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। वहीं गुड़गांव टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाकर 22 रन से जीत हासिल की। छठा मैच झज्जर व सोनीपत के बीच खेला गया। झज्जर टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना पाई। वहीं सोनीपत ने 16 ओवर में 203 रन बनाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
बावल टीम 15 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सातवें मैच में बावल और मारियो क्रिकेट क्लब गुरुग्राम के बीच खेला गया। मारियो टीम ने 16 ओवर में 312 रन बनाए। शानदार जीत हासिल की। आठवां मैच रेवाड़ी और पलवल के बीच हुआ। रेवाड़ी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। वहीं पलवल मात्र 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार रेवाड़ी ने 99 रन से जीत हासिल की।
रेवाड़ी मैच में सौरभ ने 26 गेंद में 32 रन बनाए, राहुल यादव ने 32 गेंद में 61 रन बनाए, हितेश यादव ने 23 गेंद में 34 रन बनाए व कैलाश शर्मा ने 25 गेंद में 65 नाबाद रन बनाए। मैन ऑफ द मैच राहुल यादव रहे। जिन्होंने तीन ओवर में 13 रन व एक विकेट लिया। हितेश्वर यादव ने चार ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिए। हरीश ने चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए वहीं सौरव यादव ने एक विकेट लिया। उक्त जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान शौकीन शर्मा ने बताया कि की सोनीपत, मारियो क्रिकेट क्लब गुरुग्राम, रेवाड़ी व सोहना टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयंत यादव भी रेवाड़ी पहुंचे। सभी टीमों से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई की। इस अवसर पर बावल बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट प्रीतम ढिल्लो, रेवाड़ी बाहर के पूर्व प्रधान व पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव, नरेंद्र सिंह तंवर, गजराज सिंह यादव, नवीन यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। श्री शर्मा ने बताया कि कमेटी के सदस्यों का इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में अहम योगदान रहा है, जिन में प्रमुख रूप से एडवोकेट नरेंद्र सिंह तंवर, एडवोकेट प्रीतम यादव, एडवोकेट सिद्धार्थ, एडवोकेट यशपाल यादव, एडवोकेट नवीन, एडवोकेट विनोद यादव, पूर्व प्रधान रविंद्र यादव। कोच व पूर्व कप्तान जय भगवान गहलोत सभी टीमों का बारी-बारी से निरीक्षण कर रहे हैं व खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।