फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari was rejuvenated during Congress rule: Captain Ajay

कांग्रेस शासन में रेवाड़ी का हुआ था कायाकल्प : कैप्टन अजय

Tue, 20 Aug 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Rewari was rejuvenated during Congress rule: Captain Ajay
फोटो : 03रेवाड़ी। माॅडल टाउन निवास स्थान पर मीटिंग में मौजूद कैप्टन अजय सिंह यादव व चिरंजीव र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाडी। कांग्रेस शासन में रेवाड़ी का कायाकल्प हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार ने 10 वर्ष में सिर्फ अपना कार्यालय खोला है। कांग्रेस शासन में जो निर्माण कार्य हुए थे, भाजपा उनकी मरम्मत तक नहीं करा सकी है। यह बात पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने सोमवार को मॉडल टाउन स्थित आवास में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।

कैप्टन अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में रेवाड़ी में इंदिरा गांधी विश्विद्यालय, खरखड़ा में आईटीआई, लिसाना में पाॅलीटेक्निक काॅलेज, ट्राॅमा सेंटर, सैनिक स्कूल समेत अन्य की स्थापना कराई गई। इसके अलावा अन्य विकास कार्य हुए। कैप्टन अजय सिंह यादव के पुत्र विधायक चिरंजीव राव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 के चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में उन्हें लोगों ने जिताया था। विपक्ष का विधायक होते हुए संघर्ष के बाद जो भी ग्रांट मिली, उसे आपके सुझाव से ही पूरी विधानसभा में खर्च किया। पांच वर्ष में विधानसभा में एम्स, रेवाड़ी धारूहेड़ा बस स्टैंड, लड़कों के काॅलेज की बिल्डिंग, धारूहेड़ा के दूषित पानी और मसानी बैराज, मेडिकल कॉलेज आदि मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा लोग महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed