फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Tiger hiding in mustard field attacked home guard

Rewari: सरसों के खेत में छिपे बाघ ने होमगार्ड पर किया हमला, दूसरा साथी हुआ बेहोश

Sun, 21 Jan 2024 04:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 04:52 PM IST
सार

पिछले तीन दिनों से रेवाड़ी और अलवर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने की कोशिश कर रही है। रविवार को बाघ को रेस्क्यू करने का तीसरा दिन था। इस हमले के बाद आसपास के क्षेत्र में भी दहशत फैल गई है। 

विज्ञापन
Rewari: Tiger hiding in mustard field attacked home guard
घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव जड़थल-भटसाना के बीच दोपहर के समय अलवर वन विभाग के होमगार्ड हीरालाल पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान हीरालाल के साथ मौके पर मौजूद वनपाल धर्म सिंह वहीं पर बेहोश हो गए। हीरालाल सरसों के खेत में बाघ को देखने के लिए गया था। जानकारी के मुताबिक वन अधिकारियों को सरसों के खेत में कुछ हलचल होती दिखी।

विज्ञापन


हीरालाल के साथ धर्मसिंह को भी भेजा गया। जब वह नजदीक पहुंचे तो बाघ ने हीरालाल पर हमला कर दिया। हीरालाल का एक हाथ हमले में चोटिल हो गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद टीम तुरंत सरसों के खेत में गई। हालांकि, तब तक बाघ वहां से भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


वन विभाग ने बाघ को पकड़ने की कुछ दूर तक कोशिश भी की। मगर असफलता ही हाथ लगी। मौके पर घायल हीरालाल और बेहोश हुए धर्म सिंह को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हीरालाल की हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें की 3 दिन पहले बाघ के राजस्थान की सीमा से रेवाड़ी के धारूहेड़ा में प्रवेश करने की सूचना ट्रैकिंग टीम द्वारा दी गई थी। उसके बाद से ही जिले में अलर्ट जारी किया गया था। 

खुशखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग पर बाघ ने किया था हमला
गुरुवार की दोपहर इस बाघ ने राजस्थान के भिवाड़ी शहर के समीप खुशखेड़ा गांव में खेत में काम कर रहे 75 साल के बुजुर्ग रघुवीर पर हमला कर घायल कर दिया था। बुजुर्ग को रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। बाघ द्वारा एक नील गाय को खाने की भी पुष्टि हुई है। शुक्रवार की सुबह बाघ के रेवाड़ी में प्रवेश करने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed