फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Peoples meet central Ministar for Underpass

अंडरपास की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य

Wed, 26 Feb 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rewari Peoples meet central Ministar for Underpass
अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के दिल्ली आवास पर मांग पत्र सौंपने पह? - फोटो : Rewari
गांव धामलावास में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के पांच सदस्य केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से दिल्ली मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों ही मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी है तो अंडरपास जरूर बनवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन दयानंद, राव गजेन्द्र सिंह, सरपंच जगदीश, पूर्व सरपंच रामानंद, पूर्व सरपंच राजू शामिल थे। वहीं दूसरी और ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी की। इसके उपरांत धरने पर पहुंचे तहसीलदार कृष्ण कुमार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर अंडरपास निर्माण की मांग की गई। बता दें कि गांव सुंदरोज, सुंदरोज की ढाणी, धामलावास, ठोठवाल आदि गांवों के लोगों को हाईवे के दोनों और खेतों, स्कूल, कालेज आदि जाने में परेशानी होगी। ग्रामीणों की कृषि योग्य भूमि, स्कूल एवं कालेज हाईवे के दोनों और स्थित हैं। ऐसे में अंडरपास नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर बाबूलाल, राजेश, देवेन्द्र, देशराम, रणजीत, लाल सिंह, जितेन्द्र, विकास, सतबीर, ईश्वर, यशपाल, धर्मबीर, सियासीराम, रामप्रसाद, बिल्लू, जितेंद्र, प्रदीप, लवली यादव, ईश्वर सिंह, मोनू, ईश्वर, राकेश, मदनलाल, बिट्टु, हरीश व विजय सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed