फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, wats up, people, bjp, target, join

व्हाट्स एप के जरिए लोगों से जुडने के साथ भाजपा पर रहेगा निशाना

Fri, 15 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 15 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
rewari news, wats up, people, bjp, target, join
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर अब प्रदेश कांग्रेस पहले से और भी ज्यादा सक्रिय दिखाई देगी। कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों से सीधे जुड़ाव और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी 21 जिलों के व्हाट्स एप नंबर जारी कर दिये हैं। रेवाड़ी की गुर्जर धर्मशाला में व्हाट्स एप नंबरों को जारी करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने सूचना के समय पर पहुंचने को जोर देते हुए कहा कि सूचना वही जो समय पर सही शख्स तक पहुंचे। अगर सूचना समय पर पहुंची लेकिन गलत व्यक्ति के पास गई तो इसके दुष्परिणाम भी सामने आते हैं। साथ ही कहा इन नंबरों के जरिये सत्तारूढ़ पार्टी की अनैतिक और आमजन विरोधी नीतियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाकर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आईटी सेल की मीटिंग लेने के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सबसे पहले बताया था सोशल मीडिया को जरूरी
आधुनिक सूचना तकनीक के बारे में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि राहुल गांधी ने सूचना तकनीक को आधुनिक करने के लिए सोशल मीडिया को सबसे पहले 2007 में जरूरी बताया था। बावजूद इसके हम योजनाओं को क्रियान्वित नहीं कर सके। इसका खामियाजा आज हमें उठाना पड़ रहा है। अब समय है कि हम पिछली गल्तियों को भूलकर आमजन तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


फोटो बाबा साहेब लेकिन प्रदेश में आरएसएस की सोच
धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश भर में डॉ.बीआर अंबेडकर जयंती मना रही है। इसमें कोई बुराई नहीं है। बाबा साहेब सबके हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से साफ है कि यहां सिर्फ फोटो ही बाबा साहेब की है। सरकार डॉ.अंबेडकर की नीतियों से इत्तेफाक नहीं रखती है बल्कि उनकी नीतियां और सोच आरएसएस और उसके संस्थापक डॉ.हेडगेवर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिले बढ़ाना जरूरी, लेकिन नाम संस्कृति से खिलवाड़
प्रदेश में तीन जिलों को बनाए जाने की मांग पर डॉ.तंवर ने कहा कि प्रदेश में जिलों को बढ़ाए जाने की मांग पुरानी और विकास की दृष्टि से जरूरी है। लेकिन रही बात जिलों के नाम बदलने की तो यह पूरी तरह गलत है। गुडग़ांव को गुरुग्राम और मेवात को नूह का नाम देने से साफ है कि प्रदेश में पूरी तरह आरएसएस का एजेंडा काम कर रहा है। इस तरह हरियाणा की संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

-किस जिले का क्या है व्हाट्स एप नंबर

सिरसा         7876771103
फतेहाबाद    7876771107
हिसार         7876771113
रोहतक    7876771118
झज्जर        7876771124
भिवानी    7876771127
महेंद्रगढ़    7876771133
पंचकूला    7876771140
यमुनानगर    7876771141
अंबाला    7876771142
कुरुक्षेत्र    7876771144
कैथल        7876771145
जींद        7876771151
करनाल    7876771155
पानीपत    7876771156
सोनीपत    7876771158
फरीदाबाद    7876771166
पलवल    7876771175
मेवात(नूह)    7876771176
गुडग़ांव    7876771180
रेवाड़ी        7876771188
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed