फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, police, pcr, hit, bike rider, dead

पुलिस पीसीआर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 26 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
rewari news, police, pcr, hit, bike rider, dead
पुलिस पीसीआर वैन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी के खोल में  नारनौल रोड पर नांधा मोड़ पर गश्त कर रही पुलिस पीसीआर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में घायल को रोहतक पीजीआई रेफर करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के न्यू बस स्टैंड निवासी राहुल(35) व उसका साथी रवींद्र दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर किसी काम से नारनौल की ओर जा रहे थे। अभी वे नांधा मोड़ पर ही पहुंचे थे कि सामने से गश्त करते हुए आ रही पुलिस पीसीआर से टकरा गए । दोनों घायलों को आनन-फानन में रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर उपचार के लिए लाया गया। जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल रवींद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। वहीं घायल को भी नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर किया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
-यशवंत सिंह, चौकी प्रभारी, कुंड चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed