फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, electrification, route, passengers, benefit

छह में चार रूट का इलेक्ट्रिफिकेशन होने से होगा 60 हजार यात्रियों को फायदा

Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
rewari news, electrification, route, passengers, benefit
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
शहर से अलवर तक इलेक्ट्रिक लाइन पर शनिवार को स्पीड ट्रॉयल पूरा हो गया है। सीआरएफ एक-दो दिन में इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप देंगे। इसके बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें शुरू हो जाएंगी लेकिन यह भी अच्छी खबर है कि रेवाड़ी से निकलने वाले चार मार्गों पर विद्युतीकरण का काम शुरू कर दिया। यदि सब कुछ परियोजना के मुताबिक हुआ तो 2017 में यहां से गुजरने वाली ट्रेनों की औसत स्पीड 90-110 से बढ़कर 125-160 हो जाएगी। रेवाड़ी से दिल्ली, अलवर, हिसार, रींगस की ओर जाने वाले लगभग 60 हजार डेली पैसेंजर को इसका सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। वहीं देश की राजधानी से जनसंख्या घनत्तव कम करने में भी यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। रेवाड़ी-अलवर रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद यहां पर सेफ्टी ट्रॉयल के साथ स्पीड ट्रॉयल किया गया है। इधर रेवाड़ी-नारनौल-रींगस ओर रेवाड़ी-भिवानी-हिसार ट्रैक पर काम शुरू हो चुका है तो रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे लाइन विद्युतीकरण विभाग के पीआरओ की माने तो 2017 में यहां पर 160 की स्पीड से इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन


दिल्ली से मुंबई एवं हिसार से चेन्नई को जोड़ने की परियोजना पर हो रहा है काम
दिल्ली-मुंबई एवं नोर्थ को साउथ की बीच के समय कम करने की परियोजना के तहत सरकार की ओर से लाइनों का विद्युतीकरण का काम चल रहा है। अहमदाबाद से मुंबई के बीच पहले से ही इलेक्ट्रिक ट्रेन चल रही है। जयपुर से अहमदाबाद के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन का काम शुरू हो चुका है। रेवाड़ी-दिल्ली के बीच काम पूरा होने के बाद 2017 में लगभग 1100 किमी. मुंबई से दिल्ली तक पूरी लाइन इलेक्ट्रिक हो जाएगी। इधर हिसार-मथुरा के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का काम होने के बाद यह लाइन आगरा से जुड़ जाएगी, जो यहां से सीधा चेन्नई से नोर्थ को जोड़ने का काम करेगी।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 2017 तक काम पूरा होने की उम्मीद है। अलवर-जयपुर-अजमेर के रूट पर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
बीके श्रीवास्तव, पीआरओ, सीओआरई

दिल्ली से रेवाड़ी, अलवर एवं भिवानी की ओर दैनिक यात्रा करने वाले 60 हजार से अधिक डेली पैसेंजरों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। लोगों में खुशी है।
हरीश भारद्वाज, प्रधान डेली पैसेंजर यात्री संघ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed