फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, decision, taken, fail, government

फैसले लेने में हरियाणा सरकार फेल : तेजस्वी

Fri, 15 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 15 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
rewari news, decision, taken, fail, government
यादव - फोटो : अमर उजाला
 हरियाणा में भाजपा ने दूसरी पार्टियों को क्लीन स्वीप जरूर किया, लेकिन यहां की सरकार फैसले लेने में सक्षम नहीं है। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है, इसके बाद भी हरियाणा की स्थिति ठीक नहीं है। यहां अन्नदाता परेशान है, डेवलेपमेंट भी नहीं है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वीरवार को मॉडल टाउन में पूर्व सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्राइम को लेकर बिहार को बदनाम करने वाली भाजपा की सरकार हरियाणा में है, लेकिन यहां के साथ दिल्ली में भी अपराध कम नहीं हैं।  
विज्ञापन


तेजस्वी यादव की बहन कैप्टन यादव के बेटे चिरंजीव राव को ब्याही हैं। ऐसे में वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। तेजस्वी ने कहा कि जाटों को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन 27 फीसदी से छेड़छाड़ नहीं हो। केंद्र सरकार को जातिगत आधार पर आंकड़े सार्वजनिक करने चाहिए। यह साफ होना चाहिए कि किस जाति के लोग सक्षम हैं और किस जाति के कमजोर। बिहार में शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पड़ोसी राज्यों और नेपाल सरकार को बिहार बॉर्डर पर शराब के ठेके बंद करने को चिट्ठी लिखी, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में बॉर्डर पर ज्यादा ठेके खोले गए हैं। गुजरात में भले ही सरकार ने शराब बंद कर दी लेकिन वहां होम डिलीवरी हो रही है। यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने 2014 में कह दिया था कि भाजपा की सरकार बनने पर देश टूटने लगेगा। आज वही हाल है। नीतिश-लालू गठजोड़ पर कहा कि दोनों ही जेपी आंदोलन में साथ थे। बीच में गुमराह हो गए। अब साथ हैं। महागठबंधन बना प्रचंड बहुमत लिया है। 
विज्ञापन

 
शिक्षा का फार्मूला ज्यादा समय नहीं चलेगा
हरियाणा में शिक्षित पंचायत के फार्मूले पर भी उप मुख्यमंत्री यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है, क्योंकि भाजपा आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। आरएसएस तो यह भी चाहता है कि ग्रेजुएट ही वोट डाले। भाजपा की असली पावर आरएसएस ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed