फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari News,corona active case

अस्पतालों में 44 मरीज भर्ती जिले में वेंटिलेटर महज 36

Thu, 19 Nov 2020 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rewari News,corona active case
त्योहारी सीजन के बाद संक्रमण की दर व मौतों की संख्या में वृद्घि होती जा रही है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 44 कोविड-19 पीड़ित मरीज भर्ती हैं, जबकि डेटिकेटिड अस्पताल व डेटिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर सहित 10 अस्पतालों में कुल 36 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। इनमें से जिले भर के सरकारी अस्पतालों की बात करें तो केवल नागरिक अस्पताल में पांच वेंटिलेटर मौजूद हैं। लगातार फैल रहे संक्रमण के चलते अब निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर व भर्ती कराने के लिए लोगों को रिश्तेदारी निकालनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन की ओर से कोविड मरीजों के लिए 63 आईसीयू बेड व 270 सामान्य आइसोलेशन बेड आरक्षित किये गये हैं। ऐसे में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग को इंतजामों को भी बढ़ाना चाहिए, क्योंकि त्योहारी सीजन के बाद अब शादियां भी शुरू हो रही हैं। वीरवार को भी जिले में 106 कोविड पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं। बता दें कि 15 नवंबर से शुरू हुआ मौत का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। धारूहेड़ा की विपुल गार्डन निवासी महिला की मौत के बाद कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव पाई गई, वहीं एक अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों का दिल्ली रोड स्थित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। पोर्टल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 48 लोगों की मौत के आंकड़े को अपडेट किया गया है। वहीं सात मौतों का ऑडिट होना बाकी है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल बेड ऑक्सीजन सहित बेड आईसीयू बेड वेंटिलेटर
पुष्पांजलि 60 20 08 06
उजाला सिग्नस 10 04 04 05
विराट अस्पताल 10 05 10 03
देव ज्योति 10 05 05 02
डॉ शिव रतन 10 03 16 03
यदुवंशी 10 05 00 06
मात्रिका 10 05 16 04
शांति देवी 10 04 04 02
सरकारी अस्पताल
जीएच रेवाड़ी 100 30 04 05
एसडीएच कोसली 40 08 00 00
9436 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार तक 107095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 9436 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 8876 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। 512 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 96339 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1320 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 44 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व एक कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। 467 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 106 नए कॉविड पॉजिटिव केस में से 53 रेवाडी शहर, 40 धारूहेड़ा, 2-2 केस डहीना व मुसेपुर तथा एक-एक केस बावल, कोसली, अलावलपुर, बुडाना, गिंदोखर, गोपालपुर गाजी, मुंढलिया, ततारपुर व लाधूवास से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्कूलों में संक्रमित बच्चे मिले वह 14 दिन के लिए बंद
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जिन स्कूलों में विद्यार्थी संक्रमित मिले हैं उन्हें 14 दिन के लिये बंद कर दिया गया है। सीहा गांव की आईटीआई, राजकीय स्कूल जाटूसाना, गुरावडा, दडौली, कुंड, संगवाडी, आसियाकी माजरा, मसानी व निजी स्कूल शहीद मेमोरियल तुर्कीयावास, आरपीएस व यूरो स्कूल के 837 बच्चों की सैंपलिंग की गई थी, जिनमें बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। कुछ बच्चों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। डीसी ने कहा कि सभी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर सरकार की हिदायतें व गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। निजी स्कूलों की निगरानी के लिए जिला शिक्षाधिकारी व उनकी टीम कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed