फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari is at second position in the state, the district has been topper twice in eight years

Rewari News: प्रदेश में दूसरे नंबर पर रेवाड़ी, आठ साल में दो बार टॉपर रह चुका जिला

Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Rewari is at second position in the state, the district has been topper twice in eight years
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने दसवीं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पास प्रतिशत के मामले में हरियाणा में दूसरे नंबर पर रेवाड़ी आया है। कुल 97.6 फीसदी विद्याथीZ पास हुए हैं। जिले में दसवीं के 8637 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 8430 बच्चे पास हुए हैं। 162 बच्चे अनुपस्थित थे, 45 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। पहले नंबर पर पंचकूला और सबसे अंतिम पायदान पर नूंह जिला आया है।
विज्ञापन

2023 में रेवाड़ी 78.68 प्रतिशत के साथ हरियाणा में पहले नंबर पर आया था। उस दौरान चरखी दादरी दूसरे और अंतिम पायदान पर नूंह जिला ही था। वहीं पिछले साल की तुलना में जिला एक पायदान से नीचे आया है। 2022 में रेवाड़ी चौथे स्थान पर आया था। 2022 में 82.92 प्रतिशत रेवाड़ी को मिले थे। वहीं पानीपत भी चौथे स्थान पर ही था। पानीपत का पास प्रतिशत 82.92 प्रतिशत ही था। फिलहाल पिछले सालों की तुलना में पास प्रतिशत काफी अच्छा गया है। जहां 2023 में 78.68 प्रतिशत लाने पर रेवाड़ी टॉप के जिलों में आया था तो वहीं अब 19 फीसदी ज्यादा आए हैं।
विज्ञापन


इंसेट
8 साल में दो बार प्रदेश में टॉप पर था जिला

2016 से लेकर 2024 तक रेवाड़ी टॉप 5 में रहा है। 2020 में भी रेवाड़ी जिला हरियाणा में टॉप आया था। 2023 में भी पहले स्थान पर था। 2016 से लेकर अब तक रेवाड़ी दो बार पूरे हरियाणा में टॉप पर आ चुका है। 2016 में रेवाड़ी का पांचवां स्थान था। उसके बाद रैंकिंग 4 से लेकर पहले स्थान के बीच में ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 से अब तक का जिले का प्रदेश में स्थान

साल स्थान

2016 पांचवां

2017 चौथा

2018 तीसरा

2019 दूसरा

2020 पहला

2021 सभी पास (कोविड-19)

2022 चौथा

2023 पहला

2024 दूसरा


वज्रन
परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी प्रदेश में दूसरे नंबर पर आया है। शिक्षा विभाग के लिए काफी खुशी की बात है। उम्मीद है कि इस बार और अच्छा प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार पास प्रतिशत भी काफी अच्छा आया है।-महेंद्र सिंह, डीईओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed